{"_id":"27-29106","slug":"Jammu-29106-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में गूंजे सूफी कलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में गूंजे सूफी कलाम
Jammu
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू (ब्यूरो)। सामापा फेस्टिवल 2013 के तहत बुधवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रागिनी रेणु ने शास्त्रीय गायन पेश किया। कार्यक्रम की शुरूआत भोपाल के युवा सारंगी वादक आबिद हुसैन की प्रस्तुति के साथ की गई। आबिद ने राग नट भैरव को पेश किया। उसके बाद रागिनी रेणु ने पंडित भजन सोपोरी द्वारा कंपोज किए गए भजन को पेश किया। उसके बाद रेणु ने पीर मेहर अली शाह के कलाम कित्थे मेहर अली और बाबा बुल्ले शाह के कलाम को पेश किया। रेणु का तबले पर विशाल सिंह, सारंगी पर आबिद हुसैन, हारमोनियम पर रवि शर्मा, ढोलक पर कमल शर्मा और गिटार पर जगमीत सिंह ने साथ दिया। फेस्टिवल का आयोजन सोपारी अकादमी आफ परफार्म़िग आर्ट की ओर से पर्यटन विभाग, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है।
विज्ञापन