{"_id":"27-29093","slug":"Jammu-29093-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"यासीन मलिक के खिलाफ केंद्र पर निकाला गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यासीन मलिक के खिलाफ केंद्र पर निकाला गुस्सा
Jammu
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। मुंबई हमलों के मास्टर माइंड और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के सरगना हाफिज सईद से पाकिस्तान में मंच साझा करने पर जेकेएलएफ के नेता यासीन मलिक के रवैये पर सवाल उठाते हुए बुधवार को डोगरा फ्रंट और शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने यासीन मलिक की भारत विरोधी कार्यशैली और देश के दुश्मनों से मिलने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने रघुनाथ बाजार से रोष रैली शुरू कर हरि मार्केट, बस स्टैंड होते हुए सिटी चौक में रैली संपन्न की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए यह जानना जरूरी है कि आतंकी सरगना के साथ मंच साझा करने के दौरान केवल अफजल गुरु की मौत पर मातम की मनाया गया या फिर भारत विरोधी साजिशें भी रची गईं। या फिर भारतीय सेना के जवानों के साथ हुई दरिंदगी का जश्न भी मनाया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को भी इसका जवाब देना चाहिए कि यासीन मलिक के खुलकर भारत विरोधी स्टैंड पर क्या रुख अपनाया गया है। उन्होंने हुर्रियत और अन्य अलगाववादियों नेताओं को दी गई सुरक्षा को वापस लेने की मांग भी की। प्रदर्शन में सुभाष चंद्र, विजय कुमार, प्रेम कुमार, राजू, भोला, सन्नी, पिंकू और अन्य भी मौजूद रहे।