फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   बीटिंग द रिट्रीट के साथ संपन्न हुआ समारोह

बीटिंग द रिट्रीट के साथ संपन्न हुआ समारोह

Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस समारोह का मंगलवार को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम से समापन हो गया। सेना और पुलिस के बैंड ने मनमोहक धुनें बजाकर तिरंगें झड़े को सलामी दी। धुन के प्रदर्शन के बाद तिरंगा झंडा सम्मान से नीचे उतारा गया। जवानों ने अपने कदम ताल, कला प्रदर्शन और धुनों से माहौल में चार चांद लगा दिए। चार दिन तक तिरंगा मौलाना आजाद स्टेडियम में शान से लहराता रहा। राज्यपाल एनएन वोहरा ने 26 जनवरी को स्टेडियम में झंडा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह की शुरूआत की थी। चार दिन तक चले इस समारोह के समापन दिवस पर राष्ट्रगाण के साथ शाम छह बजे तिरंगे झंडे को नीचे उतरा गया और सेना के जवानों ने सम्मानजनक तरीके से तिरंगे को लपेटा।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक चले समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ताराचंद ने स्कूली बच्चों को पुुरस्कार भी बांटे। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले स्कूलों को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह के समापन के बाद स्टेडियम में आतिशबाजी भी हुई। आतिशबाजी से आसमान में फैला हल्का अंधेरा रंगीन हो गया।
विज्ञापन

मौके पर आईजीपी दिलबाग सिंह, मंडलायुक्त प्रदीप गुप्ता, जिलाधीश संजीव वर्मा, एसएसपी प्रभात सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। समापन समारोह के दौरान स्टेडियम के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ईओवर पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रही और वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान ज्यूल चौक पर जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed