{"_id":"27-27748","slug":"Jammu-27748-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों से गुलजार हुआ कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों से गुलजार हुआ कैंपस
Jammu
Updated Tue, 08 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। सर्दियों की छुट्टियों के बाद विश्वविद्यालय सोमवार को खुल गया। टीचिंग विभागों के खुलने के साथ ही कैंपस छात्रों की चहलपहल से एक बार फिर गुलजार हो जाएगा। ठंड के बावजूद काफी संख्या में विद्यार्थी कैंपस पहुंचे हुए थे। सोमवार को विद्यार्थियों की संख्या को देख कर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि यही कैंपस पिछले कुछ दिनों से ठंड के चलते लगभग सूना हो गया था। इसके अलावा कालेजों में भी सोमवार को काफी संख्या में विद्यार्थी पहुंचे हुए थे। सुबह नौ बजने के साथ ही कैंपस में हलचल शुरू हो गई थी। पिछले कुछ दिनों के विपरीत कैंपस में वाहनों की संख्या भी ज्यादा थी। कैंपस खुलने को लेकर विश्वविद्यालय ने भी पूरी तैयारी कर रखी थी। कैंपस खुलने के साथ ही कैंटीन और रेहड़ी वालों ने राहत की सांस ली। कैंपस ही नहीं कालेजों में भी सोमवार को छात्रों का हुजूम उमड़ा। कालेज वैसे तो शनिवार को ही खुल गए थे, लेकिन रविवार को अवकाश और ठंड के चलते बहुत कम छात्र ही कालेजों में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन