फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   राज्यव्यापी काम छोड़ हड़ताल की तैयारी

राज्यव्यापी काम छोड़ हड़ताल की तैयारी

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। चार सूत्रीय मांगों को लेकर चौदह और पंद्रह दिसंबर को राज्यव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारी संगठन ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी (जेसीसी) ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर कर्मचारियों को तैयार किया जा रहा है। जम्मू में छह दिसंबर को मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाना है। जेसीसी की कोर कमेटी के सदस्य मोहम्मद गफूर डार, गणेश खजूरिया और कुलवंत सिंह की अगुवाई में पदाधिकारियों ने रामबन, किश्तवाड़ और डोडा का दौरा किया और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए चौदह और पंद्रह दिसंबर को कामकाज ठप रखकर प्रदर्शन करें। संगठन के नेताओं का आरोप है कि सरकार ने 15 सितंबर 2011 और आठ जुलाई 2012 को जेसीसी से समझौता कर 30 सितंबर तक कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सरकार अपने वादों को भूल गई। ऐसे में कर्मचारियों के पास आंदोलन के सिवाय दूसरा कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित करने, क्लर्कों समेत विभिन्न व्यवस्था के कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करना और रिटायरमेंट आयु बढ़ाने और पब्लिक सेक्टर के उपक्रमों को बजट समर्थन देने की मांग मुख्य रूप से शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed