{"_id":"27-25842","slug":"Jammu-25842-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर यूनिवर्सिटी का जीत से आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर यूनिवर्सिटी का जीत से आगाज
Jammu
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर यूनिवर्सिटी ने पुणे यूनिवर्सिटी को शिकस्त देकर आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में जीत से आगाज किया। इसके अलावा पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़, मन्नु हैदराबाद और इग्नू दिल्ली ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विश्वविद्यालय के मैदान पर खेले गए मुकाबले में कश्मीर यूनिवर्सिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 11 अतिरिक्त रनों की मदद से 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। समी उल्लाह ने छह चौकों से 51 गेंदों पर 50 रनों की शानदार अर्द्ध शतकीय पारी खेली। दूसरे छोर से सुहेल ने 37 गेंदों पर छह चौकों से 45 रन जोड़े। परवेज परे ने एक छक्के और दो चौकों से 9 गेंदों पर ताबड़तोड़ 22 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। तारिक एक चौके से चार गेंदों पर 10 रन बनाने में कामयाब रहे। पुणे यूनिवर्सिटी की ओर से सुनील ने चार ओवर में 29 रन देकर दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। संतोष चार ओवर में दो और नारके विनोद एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे, लेकिन इसके जवाब में पुणे यूनिवर्सिटी के बल्लेबाज छह विकेट पर निर्धारित ओवर में 139 रन ही जुटा पाए और उन्हें 23 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। एन प्रसाद ने तीन चौकों से 40 गेंदों पर 42 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। समीर डी ने दो छक्कों से 29 गेंदों पर 30 और बी जुंजर ने तीन चौकों से 6 गेंदों पर 13 रन जुटाए। कश्मीर यूनिवर्सिटी की ओर से लतीफ ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन, समी उल्लाह ने चार ओवर में 24 रन देकर दो और परवेज ने एक विकेट चटकाया। एक अन्य मुकाबले में एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 16 अतिरिक्त रनों से 117 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पीयू चंडीगढ़ के बल्लेबाजों ने मात्र दो विकेट गंवाकर 10.3 ओवर में आठ विकेट से जीत दर्ज की। टीम की ओर से अमरिंदु ने छह छक्कों और दस चौकों से 36 गेंदों पर नाबाद 91 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हैदराबाद ने एचपीयू शिमला को कांटे की टक्कर में 15 रनों से पछाड़कर अगले दौर में जगह बनाई। मन्नु हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 162 रनों का स्कोर खड़ा किया। एचपीयू शिमला के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 147 रन ही जुटा पाए। इग्नू दिल्ली ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीबी पंत उत्तराखंड को मात्र एक विकेट से शिकस्त दी। जीबी पंत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 अतिरिक्त रनों से 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। इग्नू दिल्ली के बल्लेबाजों ने आखिरी 19.4 ओवर में नौ विकेट गंवाकर जीत दर्ज कर ली।