फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   धोखे से निकलवाए पत्नी के बैंक अकाउंट से पैसे

धोखे से निकलवाए पत्नी के बैंक अकाउंट से पैसे

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर थाना के अंतर्गत शास्त्री नगर निवासी नैना बख्शी ने अपने पति के खिलाफ ही उसके बैंक अकाउंट से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति तरुण गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी के बैंक खाते से लाखों रुपये निकालकर घर से भाग गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नैनी बख्शी ने उन्हें शिकायत में बताया कि तरुण गुप्ता उसका पति है। उसने उसके बैंक खाते से धोखे से लाखों रुपये निकलवा कर खर्च कर दिये हैं। जब एक दिन उसने अपने बैंक खाते में बैलेंस राशि को चेक किया तो मालूम हुआ कि उसका पति उसकी जानकारी के बिना उसके बैंक खाते से लाखों रुपये निकलवा चुका है, जिसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। जब उसने अपने पति से इस बारे में पूछता चाहा तो वह पहले टालमटोल करने लगा, लेकिन जब उसने सख्ती से पूछा तो वह पिछले एक माह से ही घर से कहीं चला गया अभी तक घर नहीं आया है। इधर-उधर तलाश करने के बाद महिला ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed