फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विश्वकर्मा दिवस पर औजारों का पूजन किया

विश्वकर्मा दिवस पर औजारों का पूजन किया

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। मंदिरों के शहर में बुधवार को विश्वकर्मा दिवस की धूम रही। इस दिवस पर औजारों की पूजा अर्चना कर प्रगति की कामना की गई। औजारों से संबंधित तमाम प्रतिष्ठान बंद रहे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर विश्वकर्मा दिवस पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विश्वकर्मा दिवस पर सुबह अधिकांश प्रतिष्ठानों पर औजारों की विशेष पूजा की गई। इसमें प्रभु से उन्नति मांगी गई। मिस्त्री वर्ग से जुड़े सभी प्रतिष्ठानों पर कोई काम नहीं किया गया। इस बीच मार्बल वर्क र्स यूनियन, त्रिकुटा नगर की ओर से विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनसे आशीर्वाद लिया गया। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि समाज के साथ औजारों के व्यापार से जुड़ा वर्ग काफी अहमियत रखता है। रोजमर्रा की जिंदगी में औजारों का काफी महत्व है। भोजपुरी विरहा का कार्यक्रम रखा गया था। समारोह में अशोक मसोत्रा, राम आदि मौजूद रहे। वहीं, विकास लेन, तालाब तिल्लो में श्री विश्वकर्मा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे से पुष्पांजलि के अलावा संकीर्तन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed