फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विश्वकर्मा की झांकियों ने मन मोहा

विश्वकर्मा की झांकियों ने मन मोहा

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश विश्वकर्मा सभा जेएंडके की ओर से रविवार को गुढ़ा मोड़, बख्शी नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत कर आस्था जताई। कई झांकियों में प्रभु विश्वकर्मा की जीवनी को दिखाया गया। भक्तों ने प्रिय भगवान के जयघोष से पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। मंदिर परिसर से दोपहर को शुरू होकर शोभा यात्रा कनाल रोड, ज्यूल चौक, गुम्मट बाजार, शालामार चौक, महेशपुरा चौक से होती हुई वापस मंदिर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा के आगे डीजे की धुनों के साथ बैंडबाजे प्रभु की पालकी आने का संदेश दे रहे थे। इस दौरान भक्तजन प्रभु का गुणगान करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभा यात्रा में कई झांकियों को शामिल किया गया था। इसमें प्रभु विश्वकर्मा को भगवान शिव शंकर के साथ आदि रूपों में दिखाया गया। ट्रैक्टर ट्रालियों पर सवार होकर श्रद्धालु प्रभु के जयघोष लगाते हुए पूरे माहौल में जोश भर रहे थे। क्या बच्चे क्या बड़े हर कोई भगवान का आशीर्वाद पाने को आतुर रहा। इसके अलावा निजी वाहनों में भी सभा के झंडे लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रभु का कीर्तन किया। विभिन्न रूटों पर झांकियों का पुष्पों से स्वागत किया गया। जैसे जैसे शोभा यात्रा आगे बढ़ती गई, उसमें संगत की भीड़ भी जुटती गई। इस दौरान शोभा यात्रा रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था को बंद रखा गया था। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed