फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पटाखों के प्रदूषण को रोकने के इंतजाम नहीं

पटाखों के प्रदूषण को रोकने के इंतजाम नहीं

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) खुद को लोगों की नजरों में सक्रिय बताने के लिए पटाखों का सर्वे करवाने जा रहा है, लेकिन पटाखा तैयार करने वाले तथा अभी तक स्टोर में जमा रखे पटाखों की जांच करने को बोर्ड खुद ही राजी नहीं है। सीधे-सीधे कहें तो बोर्ड मात्र खानापूर्ति के लिए ही जांच करने की सोच रहा है। स्टोर में जमा पटाखों की जांच में आनाकानी करने वाला बोर्ड मात्र दीवाली से एक दिन पहले लगने वाले पटाखों के स्टाल में जाकर जांच करने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से रिटेलरों को पटाखों की अनुमति दे दी गई है, इससे जाहिर है कि दीवाली से एक दिन पहले लोग पटाखे लगाएं। तब इस पर सर्वे करने के बाद गलत पटाखे निकलने पर बोर्ड एक्शन करेगा, लेकिन साफ जाहिर है कि दीवाली पर पटाखे बचने वाले ही नहीं हैं, फिर सर्वे किसके लिए और क्यों करवाया जा रहा है। हालांकि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जम्मू संभाग के सभी उपायुक्त को पटाखों का स्तर जानने के लिए लिख चुका है तथा उन्हें 125 डेसिबल से ज्यादा पटाखों का स्तर होने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रदूषण बोर्ड ने मार्केट में सर्वे कराने का फैसला किया है। डा. यशपाल के नेतृत्व में गठित टीमें पटाखों के स्तर को जांचेंगी।
बोर्ड खुद ही असमंजस में है कि वह सर्वे कब करवाएगा। बोर्ड के उच्चाधिकारी अभी से यह मानकर चल रहे हैं कि जिन जगह पर वे सर्वे करने जाएंगे, क्या वे लोग उनके सामने सही पटाखे रखेंगे या नहीं। उधर, बोर्ड के चेयरमैन लाल चंद ने लोगों से अपील की है कि मार्केट से ब्रांडेड पटाखे ही खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed