फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   14 injured in flash floods

अनंतनाग में बादल फटने से 14 जख्मी

Mon, 10 Nov 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Mon, 10 Nov 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
14 injured in flash floods

बिगड़े मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार की रात को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में बादल फटने से चौदह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थनीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रियासत में अगले छह दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से कश्मीर समेत पूरी रियासत के मौसम में अचानक बदलाव आया था। इस दौरान बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई। बिगड़े मौसम का कहर शनिवार रात को कोकरनाग क्षेत्र के पाट्टी समदल गांव में गिरा। यहां बादल फटने से तबाही मच गई और 14 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


शनिवार को ही कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे इलाके में पेट्रोलिंग पर निकली सेना की एक टुकड़ी में शामिल पांच लोग बर्फ में दब गए थे। इनमें से एक जेसीओ, एक जवान और एक पोर्टर की मौत हो गई। जबकि दो को बचा लिया गया था। हादसा नास्ता चुन पास शम्सबारी पहाड़ी रेंज में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष 13 मार्च को जिला कारगिल और दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम में हिमस्खलन में सेना के दो जवानों सहित 11 लोग मारे गए थे। जबकि 22 फरवरी 2012 को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के 19 जवानों की मौत हो गई थी। इस दौरान जिला बांडीपोरा के दवार इलाके में हिमस्खलन में 16 जवानों तथा गांदरबल जिले के सोनामर्ग में तीन जवानों की मौत हो गई थी।


इधर, मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर में सोमवार से साफ मौसम रहने की संभावना है। रविवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद रियासत में कहीं भी बारिश की खबर नहीं आई। लेकिन इसके पहले बनिहाल में 4.6 मिमी, बटोत में 0.2 मिमी, कटड़ा में 0.3 मिमी, भद्रवाह में 0.6 मिमी, काजीकुंड में 2.2 मिमी व कोकरनाग में 2.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। सियाचिन इलाके में हलकी बर्फबारी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed