{"_id":"5e871b778ebc3e735433b7f0","slug":"ten-family-got-food10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस परिवारों को दिया गया भोजन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीआरपीएफ की ओर से बांटा गया खाना
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
चिनैनी।गांव समरोली में पिछले कुछ दिनों से टेंटों में रह रहे करीब 10 परिवार को भरपेट खाना बांटा गया ! 84 वाहिनी के रि पु बल को सूचना मिली कि समरोली के निकट मदारी का खेल दिखाने वाले लगभग 50 व्यक्ति, निवासी भिवानी (हरियाणा) के रहने वाले टेंट लगाकर रह रहे हैं तथा उनके सामने प्रधानमन्त्री द्वारा घोषित 21 दिनों के लॉकडाउन के कारण खाने की भी समस्या आ रही है। 84 वाहिनी के रि पु बल के कमांडेंट बी पी यादव के मार्गदर्शन एवं टेक चन्द, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में उन सभी मजदूर परिवारों को भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया गया तथा इस महामारी से सावधानी बरतते हुए स्वस्थ रहने के लिए जागरूक किया । 84 वाहिनी सी आर पी एफ देश की सुरक्षा के साथ साथ प्रत्येक विपत्ति में भी आम जनता के साथ बढ़ चढ़कर अपना सहयोग देती रही है और आगे भी आने वाली मुसीबतों में आम जनता का सहयोग करती रहेगी। इस मौके पर निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, थाना प्रभारी चिनैनी मो युसुफ खान तथा 84 वाहिनी सी आर पी एफ एवं सिविल पुलिस के अधिकारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।