{"_id":"5e89ba9f8ebc3e78bf1755eb","slug":"raining-after-noon74","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश तथा ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी । एक ओर जहां मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती जा रही है तो वही पहाड़ी इलाकों में अभी भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है सुबह शाम को ठंड में इजाफा हो जाता है और दोपहर के समय गर्मी हो जाती है जिससे मौसमी बीमारियां भी फैल रही है, क्षेत्र में रविवार की सुबह आसमान पूरी तरह साफ था तथा सूर्यदेव की तपिश लोगों को राहत पहुंचा रही थी मगर दोपहर बाद आसमान पर बादलों का डेरा एकाएक लग गया और काले बादलों के साथ-साथ क्षेत्र में तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई जिससे ठंडी हवाएं तो चलने ही लगी लोगों द्वारा गर्म कपड़ों का प्रयोग भी किया गया वही ऊंची पर्वत श्रृंखला पर जिसमें सियोजदार जैसी पहाड़ियों पर हल्की बर्फ भी गिरी साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर बसे लोगों द्वारा अलाव का भी इस्तेमाल किया गया शाम तक लगातार बारिश जारी थी और आसमान भी बादलों से घिरा हुआ था जिससे लगातार बारिश की उम्मीद लगाई जा रही थी साथ ही इस बारिश से नदी नालों के जलस्तर में भी एकाएक बढ़ोतरी हो गई ! गौरतलब है कि अप्रैल माह में पहाड़ी इलाकों में मौसम तब्दील होना शुरू हो जाता है तथा बैसाखी पर लोग ठंडे कपड़े का इस्तेमाल करना शुरू हो जाते हैं मगर जिस तरह से लगातार बारिश हो रही है उससे पहाड़ी इलाकों में अभी भी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।