फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Rain change weathwr condition...

तेज बारिश ने फिर बढ़ाई ठंड की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Rain change weathwr condition...
चिनैनी । मौसम के मिजाज में हर रोज बदलाव आ रहा है कभी गर्मी और कभी बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं ! पहाड़ी इलाकों में खासकर लोग असमंजस में पड़ गए हैं कि वह गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें या फिर ठंडे कपड़े लगाएं क्योंकि कभी मौसम का मिजाज ऐसे बदल जाता है कि मानो गर्मी आ गई हो और कभी तेज बारिश तथा ओलावृष्टि लोगों को गर्म कपड़े लगाने पर मजबूर कर देती है ! जब से अप्रैल माह आरंभ हुआ है मौसम के मिजाज में हर रोज बदलाव आ रहा है कभी बारिश हो जाती है तो कभी तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास दिलाती है ! ऐसा ही मंगलवार को भी हुआ जब सुबह के समय मौसम थोड़ा ठीक था लेकिन उसके बाद आसमान पर बादलों का डेरा लग गया और एकाएक बारिश शुरू हो गई जिससे ठंड में इजाफा हो गया और लोगों ने गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर लिया  ! वही ऊंचे इलाकों में बसते लोगों द्वारा गर्म कपड़ों के साथ-साथ अलाव भी जलाए !
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed