{"_id":"5e89b66a8ebc3e768b498c16","slug":"landslide-in-kandi-village-of-kotranka-sub-division99","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कोटरांका क्षेत्र में भूमि धसने से अफरा-तफरी करीब 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह. ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
जिले के कोटरांका क्षेत्र में भूमि धसने से अफरा-तफरी करीब 25 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह.
राजोरी । जिले की कोटरंका सब डिवीज़न के कंडी क्षेत्र में उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब अचानक जमीन धंसना शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लोग अपने घरों से उठे व अचानक एकदम आवाज सुनाई दी आगे पीछे देखा तो पहाड़ पर जमीन धंसना शुरू हो गई थी.। जिस स्थान पर जमीन धंसी है वहां से थोड़ी ही दूरी पर 25 के करीब परिवार रहते हैं जिनको मलबे के नीचे दबने की आशंका सताने लगी। वहीं मामले की खबर लगते ही तत्काल प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। नायब तहसीलदार ने मौके का दौरा किया व लोग को सलाह दी कि वह लोग सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। अधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी हर संभव सहायता करेगा। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जो परिवार अपने घर छोड़कर आगे पीछे जाएंगे उनको टेंट आदि व खाने-पीने का सामान भी मुहैया करवाया जाएगा। फिलहाल 25 के गरीब परिवार अपने घर छोड़कर अपने आसपास कहीं रिश्तेदारों के घर में पन्ना लेकर रह रहे हैं। वही पहाड़ी से मलबा राजौरी बुद्धल सड़क पर गिरा, जिस से कम से कम 3 घंटे तक यातायात भी ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।