फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Ration distributed to needy people

जरूरतमंद लोगों को दिया राशन, मवेशियों को खिलाया चारा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Ration distributed to needy people
दयालाच बिलावर रोड किनारे खड़े ट्रक चालकों को खाना देते कठुआ यूनाइटेड पुलिस की टीम। - फोटो : AMAR UJALA
हीरानगर। लॉक डाउन के चलते दिहाड़ी मजदूरों तक खाने-पीने का जरूरी सामान पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक इन लोगों तक राशन पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाने के साथ-साथ बाजारों कस्बों में घूमने वाले मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध भी किया जा रहा है हीरानगर प्लांटेशन टीम ने कस्बे में और उसके आसपास के इलाकों में घूमने वाले मवेशियों के लिए चारे का प्रबंध किया। लोगों के सहयोग से खेतों से हरी घास काट कर गाड़ियों में भर कर मवेशी तक पहुंचाई। चड़वाल में स्थित संतोषी माता मंदिर में जरूरतमंद लोगों के खाने को लंगर लगाया गया। जहां सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए एक मीटर की दूरी पर बैठकर लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस मौके पर स्थानीय सरपंच सीमांत शर्मा ने लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक करते हुए सरकार के आदेशों को मानने की अपील की। कठुआ यूनाइटेड पुलिस की ओर से दयालाचक बिलावर मार्ग पर खड़े ट्रक ड्राइवरों के लिए दोपहर और रात के खाने का प्रबंध किया गया है। पिछले पांच दिनों से यह टीम इसी तरह से अपना सहयोग दे रही है।
विज्ञापन

Ration distributed to needy people
हीरानगर में मवेशियों को चारा डालते प्लांटेशन टीम का सदस्य। - फोटो : AMAR UJALA
हीरानगर में मवेशियों को चारा डालते प्लांटेशन टीम का सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ration distributed to needy people
चड़वाल संतोषी माता मंदिर में प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाते सरपंच। - फोटो : AMAR UJALA
चड़वाल संतोषी माता मंदिर में प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाते सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed