{"_id":"60463ab08ebc3ec4477c4b88","slug":"kathua1615215280","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ में धूमधाम से मनाया गया जिला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कठुआ में धूमधाम से मनाया गया जिला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ में धूमधाम से मनाया गया महिला दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के जिला भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमवार को विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों, समूहों द्वारा अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं को सामाजिक बराबरी देने पर बल दिया गया।कार्यक्रमों की इस कड़ी में जागरूकता रैली, सम्मेलन, संगोष्ठी के साथ रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को दर्शाया गया साथ ही आने वाले भविष्य में उन्हें और मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस क्रम में जिला लीगल सर्विस अथारिटी द्वारा गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में कार्यशाला का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अथारिटी की जिला सचिव आरती मोहन मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रही। जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया ताकि वे अपने दिन-प्रतिदिन के जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में लड़कियों को इतना जागरूक होना चाहिए कि वे उनके लिए बने विभिन्न कानूनों के बारे में समझ सकें और जान सकें। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधान प्रो. आसा राम शर्मा, डॉ। रचना, प्रो. राकेश सिंह, प्रो. राज किरण, प्रो. रितु शर्मा, प्रो. शिवानी भी उपस्थित रही।
------------------------------------------------------------
एकीकृत बाल विकास योजना के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र कठुआ ने सरकार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया। हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित डीसी ओम प्रकाश ने अपने संबोधन में समाज से आग्रह किया कि वे महिलाओं के प्रति अपनी मानसिकता बदलें और प्रकृति द्वारा स्थापित सामाजिक व्यवस्था को बाधित न करें। पूरे ब्रह्मांड में सभी जीवित प्रजातियों में मादा 50% है और सभी प्रजातियों के अस्तित्व और विकास के लिए समान महत्व है। भारत में लैंगिक असमानता महिलाओं के विकास के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। आधुनिक समय में भी कुछ महिलाएं असाधारण रूप से अच्छा कर रही हैं और पुरुषों के साथ प्रतिस्पर्धा कर रही हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण के लिए बहुत कुछ करना है। उन्होंने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से काम करें। महिलाओं के पास महान अंतर्निहित प्रतिभा और कौशल होते हैं। केवल उन्हें विकसित करने की आवश्यकता होती है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। डीसी ने विभिन्न क्षेत्रों में महिला उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित किया।जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर संगोष्ठी में वंशिका लालोत्रा प्रथम और डिंपल देवी को द्वितीय और रिया डोगरा को द्वितीय और रिया देवी को तृतीय स्थान पर रखा गया।कार्यक्रम में मौजूद आईसीडीएम की प्रोग्राम अधिकारी रितु महाजन, कठुआ महिला थाना प्रभारी संजीवनी ज्योति, बीडीसी अध्यक्ष नगरी खजान चंद, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयकसोम दत्त जार्ड, प्रधानाचार्य देविंदर पाल, ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
---------------------------------------------------
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बनी डिग्री कॉलेज में एनएसएस इकाई द्वारा ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में कॉलेज के 85 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए।कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. एमएस पठानिया ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 14 प्रतिभागियों ने 100 प्रतिशत प्रश्नों के सही उत्तर देकर पहला स्थान हासिल किया। जबकि 93 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 15 विद्याथी दूसरे स्थान व 86 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले 16 विद्यार्थी तीसरे स्थान पर रहे। जिन्हें ई-प्रमाण पत्र देकर सम्मनित किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. राम कृष्ण, प्रो. संजीव वर्मा और प्रो. राजीव सिंह द्वारा किया गया।
--------------------------------------------------------------
शहर के गर्ल्स मिडिल स्कूल में चाइल्ड लाइन कठुआ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रमआयोजन किया गया। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक परदीप सिंह ने कहा कि आज के समाज में महिलाएं कलंक, रूढ़ियों और हिंसा से मुक्त एक समान भविष्य चाहती हैं। लेकिन हमे अभी हमें वहां पहुंचने के लिए दुनिया को हर उस टेबल पर महिलाओं की जरूरत है जहां फैसले किए जा रहे हैं। वहीं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सुदर्शन शर्मा ने भी छात्रों को महिला दिवस और बच्चों के अधिकारों के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को कोविड -19 के एहतियाती उपायों की जानकारी देने के बनाए गए टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन पर, हेडमास्टर पूनम राजपूत ने कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए चाइल्ड लाइन कठुआ का आभार जताया।
-------------------------------------------------------------
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीडीपीओ कार्यालय द्वारा शहर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू होने वाली जागरूकता रैलींँ को डीसी ओम प्रकाश ने रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल सैकड़ों आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने ए बालिकाओं को शिक्षित करने की आवश्यकता
और महत्व के बारे में लोगों में जागरूक किया। वहीं,इस अवसर पर डीसी ने वर्ल्ड बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप, टोक्यो, जापान में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मोनिका शर्मा को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए डीसी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ, लाडली बेटी जैसे कल्याण और विकास की परिकल्पना करने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में आम जनता में अधिक जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आईसीडीएस विभाग के काम की सराहना की और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वह बालिकाओं को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागृत करते हुए उन्हें शिक्षित करें और बड़े पैमाने पर देश के साथ-साथ समाज की बेहतरी के लिए उन्हें आत्म निर्भर बनाएं। नोडल अधिकारी बेटी बचाओ बेटी पढाओ रितु महाजन ने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर्स अर्थात सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आईसीडीएस विभाग के सहायकों की टीम मिशन मोड पर काम कर रही है ताकि लोगों को प्रतिकूल बाल लिंगानुपात, प्रोत्साहन और बालिकाओं के लिए बेहतर अवसरों के बारे में जागरूक किया जा सके।
------------------------------------------------------------------अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज आफ एजुकेशन मैं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ बसोहली रंजीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हैं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं समाज में महिलाओं के उज्जवल भविष्य की तस्वीर पेश की। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य बृजबाला कोहली ने कहा कि हमें बेहतर समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को अर्जी देनी होगी। तभी देश समाज और परिवार प्रगति की ओर अग्रसर हो पाएंगे। वही मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बीडीओ बसोहली ने कहा कि आज महिलाओं की स्थिति समाज में पहले से बहुत बेहतर है लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना जरूरी है। ताकि हम ऐसी स्थिति में पहुंच सके। जहां किसी भी कार्य क्षेत्र में महिलाओं को पुरुषों के समान ही समझा जा सके। इसके लिए हमें आने वाली पीढ़ी की सभी महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है।
कार्यक्रम की इसी कड़ी के अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शहर के एक निजी कोचिंग सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कठुआ नगर परिषद के उप प्रधान रेखा कुमारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। इस मौके पर वक्ताओं ने समाज के निर्माण में महिलाओं के योगदान को तरजीह देते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। रेखा कुमारी ने कहा कि महिलाओं का आने वाला भविष्य उज्जवल है। क्योंकि हमारे देश की नारियां अब किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन