{"_id":"604609e68ebc3e5916635057","slug":"kathua1615202790","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस माह के अंत तक बनी भद्रवाह मार्ग बहाल होने की बंधी उम्मीद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
इस माह के अंत तक बनी भद्रवाह मार्ग बहाल होने की बंधी उम्मीद
विज्ञापन
बनी भद्रवाह मार्ग पर बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस माह के अंत तक बनी भद्रवाह मार्ग बहाल होने की बंधी उम्मीद
विज्ञापन
- युद्धस्तर पर चल रहा बर्फ हटाने का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ/बनी। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बनी-भद्रवाह मार्ग से बर्फ हटाने का काम तेजी से जारी है। जिस रफ्तार से काम जारी है ऐसे में इसी माह के अंत तक यातायात बनी भद्रवाह मार्ग पर यातायात बहाल होने की उम्मीद है। ऐसा पहली बार है कि फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े में ही बीआरओ की तरफ से बर्फबारी के काम को शुरू कर दिया गया है। बीआरओ 114 आरसीसी के ओसी, प्रमोद कुमार टीम सहित लगातार स्नो क्लीयरेंस के काम पर निगरानी रखे हुए हैं। बीते एक महीने में बीआरओ की ओर से लगभग 25 किलोमीटर तक भद्रवाह की ओर से स्नो क्लीयरेंस कर दिया गया है । अगले 12 किलोमीटर की क्लीयरेंस काफी जटिल और महत्वपूर्ण है जिसके बाद छत्रगलां टॉप तक सड़क क्लियर हो जाएगी। 12 किलोमीटर के इस दायरे में बीआरओ की मशीनें कई लोकेशन पर पांच से आठ फुट जमा बर्फ को हटाने में जुटी हुई हैं। समुद्र तल से लगभग 11 हजार फुट ऊंची पहाड़ों की इन चोटियों पर मौसम पल पल रंग बदलता है। बीते दो सप्ताह में कई बार मौसम का मिजाज बिगड़ने के बावजूद युद्धस्तर पर काम चलाया जा रहा है। बीते वर्ष हुई अधिक बर्फबारी के चलते बनी भद्रवाह मार्ग पांच जून को खुल पाया था।
...........................
इस साल पुलों और ब्लैक टॉपिंग का लक्ष्य
बनी भद्रवाह मार्ग विस्तारीकरण कार्य के बीच वर्ष 2021-22 में भद्रवाह से छत्रगलां टॉप तक जहां ब्लैक टॉपिंग का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं बनी की ओर से जारी पुलों के निर्माण में भी तेजी लाई जाएगी। बीते वर्ष ही इन पुलों के निर्माण को शुरू करवाया गया है जो इस सड़क पर सबसे महत्वपूर्ण कड़ी का काम करने वाले हैं। विभाग के सामने इस वर्ष सबसे बड़ी चुनौती निर्माण सामग्री की उपलब्धता भी है जिसपर प्रदेश में अधिकतर जगहों पर प्रतिबंध है। बनी में भी निर्माण सामग्री के खनन की माइनिंग लीज न होने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। भद्रवाह की ओर चल रहे क्रॅशर बीते वर्ष से ही बंद पड़े हैं। विभाग इस बार खुडवां से छत्रगलां के बीच विस्तारीकरण कार्य को लेकर भी मंजूरी लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन