{"_id":"5a4de9de4f1c1bd2178b4d84","slug":"pakistani-suspected-man-caught-in-airforce-station-now-expose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का ये शख्स 17 साल से था भारत में, हासिल कर लिया 'आम आदमी का अधिकार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान का ये शख्स 17 साल से था भारत में, हासिल कर लिया 'आम आदमी का अधिकार'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 04 Jan 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Adhar Card
- फोटो : Adhar Card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-पाक सीमा पर पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ में कई खुलासे हुए हैं। इसमें खास बात ये सामने आई है कि संदिग्ध पाक से विस्थापित बताया जा रहा है और भारत में पिछले 17 साल से रह रहा था।
घटना जैसलमेर जिले के वायु सेना स्टेशन परिसर के समीप की है। जहां से सुरक्षाकर्मियों ने बीते दिन इसे पकड़ा है और अब पुलिस को सौंप दिया है। पाकिस्तान विस्थापित इस शख्स से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जिसके बाद अब विभिन्न खुफिया एजेंसियां संदिग्ध से पूछताछ करेगी। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह वायुसेना स्टेशन परिसर के समीप वायुसेना सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को दबोच लिया और फिर दिनभर वायुसेना के अधिकारियों द्वारा संदिग्ध से पूछताछ की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्ध ने अपना नाम पुरखाराम बताया और अपने आप को पाक विस्थापित भी बताया। पुरखाराम पिछले 17 सालों से भारत में रह रहा है लेकिन उसे अभी तक नागरिकता नहीं मिली है।
विज्ञापन
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुरखाराम को नागरिकता नहीं मिली है लेकिन उसके पास स्वयं का आधार कार्ड बरामद किया गया है। उसने गंगानगर में अपना आधार कार्ड बनवाया है। 17 साल पहले भारत आया पुरखाराम लगातार अपना वीजा एक्सटेंड करवा रहा है।
फिलहाल पुरखाराम जैसलमेर के रायमला क्षेत्र में खेती का कार्य किया करता था। बताया जा रहा है कि पुरखाराम वायुसेना परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। वहीं अब विभिन्न सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां पुरखाराम से पूछताछ करेगी।