{"_id":"6391b6adab611a3c931dedd3","slug":"congress-state-in-charge-raghu-sharma-resigns-accepting-responsibility-for-gujarat-defeat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: हार की जिम्मेदारी कबूल करते हुए कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा, मतगणना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gujarat Election: हार की जिम्मेदारी कबूल करते हुए कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा, मतगणना जारी
Thu, 08 Dec 2022 03:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 08 Dec 2022 03:38 PM IST
सार
गुजरात में हार की जिम्मेदारी कबूल करते हुए कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है है। गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है।
विज्ञापन
रघु शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात में हार की जिम्मेदारी कबूल करते हुए कांग्रेस राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। गुजरात में विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस महज कुछ ही सीटों पर आगे है। आप (AAP) की बात करें तो पांच सीटों पर तो अन्य चार पर आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं, पिछले दिनों कांग्रेस नेता रघु शर्मा ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा था कि एग्जिट पोल पिछली बार भी बीजेपी को 150 सीटें दे रही थीं। लेकिन बीजेपी को 99 सीट ही मिली थी। कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर काम किया है।
विज्ञापन
लोगों के मुद्दे उठाए, महंगाई, बेरोजगारी और गुजरात के मुद्दे उठाए हैं। बीजेपी ने 30 से ज्यादा लोगों को टिकट काटे जो बागी बन गए थे। लेकिन गुजरात में बीजेपी बहुमत से वापसी कर रही है, जिसको लेकर कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन