ये है लोका का यो यो हनी सिंह कनेक्शन, अमर उजाला से खास मुलाकात में बोले- किस्मत से मिली इतनी शोहरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिप हॉप को पॉप म्यूजिक में मिलाकर अपनी धुन पर सबको नचाने वाले भारतीय रैपर यो यो हनी सिंह भारत के युवाओं में काफी लोकप्रिय रहे हैं। वे अपने अलग प्रकार के संगीत से भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में ऐसा प्रयोग लाए जिसे सुनकर लोगों ने उनकी तरफ ध्यान देना शुरू किया।
अमर उजाला से खास मुलाकात में हनी सिंह बताते हैं कि ये साल 2009 की बात है जब भारत में हिप हॉप के नाम पर सिर्फ एकोन और एनरिक के गाने बजते थे। वह कहते हैं, 'वे अंग्रेजी गाने थे और उन गानों को सुनकर लोग पागल हो चुके थे। पता नहीं उन्हें समझ आता भी था कि नहीं। उस संगीत को सुनकर मेरे दिमाग में एक बात आई कि अगर मैं इस अन्तर्राष्ट्रीय संगीत पर अपने देश के युवाओं की बातें करूं तो मुझे पूरा भरोसा है कि लोगों को यह पसंद आएगा। वहीं से मैंने 'डोप-सोप', 'ब्राउन रंग' और 'अंग्रेजी बीट' गाना बनाया। असल में इन गानों में कुछ नहीं है। इनमें बातें सड़क की हैं बस संगीत अंतर्राष्ट्रीय है। नतीजा आपके सामने है।'
हाल ही में हनी सिंह का एक गाना 'लोका' रिलीज हुआ। वह बताते हैं, 'हम दो तरह से गाना बनाते हैं। किसी गाने की पहले बीट बनती है, फिर उसे लिखा जाता है या फिर हम पहले किसी गाने को लिखते हैं फिर उसकी बीट तैयार करते हैं। 'लोका' गाने की बीट मैंने 20 से 25 मिनट में तैयार की थी। फिर मेरे दोस्त लिल गोलू, सिंहस्ता और होमी दिल्लीवाला ने मेरे साथ मिलकर इसे लिखा। एक घंटे में हमने गाना लिखा और दो घंटे में गाना तैयार हो गया।'
'लोका' एक स्पैनिश शब्द है। गाने में इसके इस्तेमाल पर हनी सिंह बताते हैं, 'हम चारों सोच विचार करके इसी फैसले पर पहुंचे थे कि कोई ऐसा शब्द इस्तेमाल करेंगे तो भारतीय कानों को भी अपने से जोड़े। लोका है तो स्पैनिश शब्द लेकिन सुनने में पंजाबी लगता है। इसका मतलब होता है अपने में मस्त युवती। तो हमें ये ठीक लगा और इसे इस्तेमाल किया।'
म्यूजिक इंडस्ट्री में हनी सिंह की वापसी बहुत दिन बाद हुई है। इसकी वजह बताते हुए वे कहते हैं, 'मैंने गाने तो बहुत बना दिए हैं, बस रिलीज का इंतजार है।‘ रैप सिंगिंग में हनी सिंह का नाम काफी ऊपर है। लेकिन, वह इसकी शुरुआत का श्रेय बाबा सहगल और स्टाइल भाई को देते हैं। हनी सिंह कहते हैं, ‘इन लोगों ने ही रैप करना शुरू किया। मैंने तो बस हिप हॉप को पॉप में मिला दिया है। बस किस्मत से मुझे शोहरत ज्यादा मिल गई।’
करीना कपूर ने शेयर की बचपन की तस्वीर, लिखा कोरोना से जागरुक रहने का मैसेज