फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   LG W30 Pro Availabe on Amazon know price and specification

कंपनी ने LG W30 प्रो की कीमत का किया खुलासा, मिलेगी 4,050 एमएएच की बैटरी

Tue, 29 Oct 2019 02:19 PM IST
Abhishek Singh टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 29 Oct 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
LG W30 Pro Availabe on Amazon know price and specification
LG W30 pro - फोटो : social Media

साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी एलजी (LG) ने LG W30 प्रो स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी साझा की है। ग्राहक इस फोन में बड़ा डिस्प्ले, शानदार कैमरा और प्रोसेसर मिलेगा। वहीं, एलजी डब्ल्यू 30 प्रो ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस फोन को जून में लॉन्च किया था। उस समय एलजी ने इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी थी। 

विज्ञापन

LG W30 प्रो की कीमत 

ग्राहक इस फोन को 12,490 रुपये की कीमत के साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीद सकेंगे। वहीं, ग्राहकों को इस फोन में मिडनाइट ब्लू और मिडनाइट पर्पल का कलर ऑप्शन मिलेगा। ऑफर्स की बात करें तो सिटीबैंक के ग्राहक इस फोन की खरीदारी क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करते हैं, तो उन्हें 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही नो कोस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LG W30 प्रो की स्पेसिफिकेशन 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.21 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोटो क्वालिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 13 का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का वाइड अंगल और 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। साथ ही यूजर्स 16 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। 

सुरक्षा के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिए हैं। साथ बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर समेत 4,050 एमएएच की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed