फ्लिपकार्ड सेल में सैमसंग फोल्डेबल फोन्स पर भारी छूट: Z Fold 8 पर 16000 का डिस्काउंट, फोल्ड-6 पर बचेंगे 50000!

कुलदीप शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीकुलदीप शर्मा
Wed, 28 Oct 2026 05:42 PM IST
सार

फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में सैमसंग Galaxy Z Fold 8 और Fold 6 पर बैंक ऑफर्स व एक्सचेंज बोनस के तहत 58,000 तक की भारी छूट मिल रही है। आइए जानते हैं कि इन ऑफर्स का कैसे फायदा लिया जा सकता है।

Flipkart Festive Sale Massive Discounts on Samsung Galaxy Z Fold Series Worth the Upgrade
सैमसंग जेड फोल्ड - फोटो : Amar Ujala Digital

    विस्तार

    फ्लिपकार्ट बिग बैंग दिवाली सेल में प्रीमियम और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस सेल में सबसे ज्यादा ध्यान दिग्गज टेक कंपनी सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप Galaxy Z Fold 8 5G और Galaxy Z Fold 6 5G पर मिल रहे आकर्षक ऑफर्स ने खींचा है। डेढ़ लाख रुपये से अधिक की कीमत वाले इन अल्ट्रा-प्रीमियम फोन्स पर सीधी छूट, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के जरिए ग्राहक हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

    लेटेस्ट फ्लैगशिप पर मिल रही बंपर छूट

    सैमसंग का सबसे लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 5G जो 1, 79,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, वो सेल में 1,74,999 की लिस्टेड प्राइस पर उपलब्ध है। इसके साथ ही Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड या अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को इंसटेंट डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है। इन सभी बैंक डील्स को मिलाकर फोन की प्रभावी कीमत 1,63,999 रुपये तक आ जाती है। यानी लॉन्च प्राइस के मुकाबले इस लेटेस्ट जेनरेशन डिवाइस पर ग्राहक 16,000 तक की सीधी बचत कर सकते हैं।

    Z Fold 6 5G पर 58000 तक का भारी डिस्काउंट

    अगर आपका बजट थोड़ा कम है और आप प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो पिछली पीढ़ी का Galaxy Z Fold 6 5G इस सेल का सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। इसे 1,64,999 रुपये में लॉन्च किया गया था जो सेल में 1,06,000 से 1,15,000 तक मिल रहा है। इसे खरीदने पर ग्राहक सीधे 50,000 से 58,000 रुपये तक का बंपर डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डील उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है जो फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और बड़ी स्क्रीन का अनुभव कम कीमत में पाना चाहते हैं।

    एक्सचेंज और EMI डील्स का अतिरिक्त फायदा

    स्मार्टफोन की कुल कीमत को और कम करने के लिए फ्लिपकार्ट कई अतिरिक्त सुविधाएं भी दे रहा है:

    • एक्सचेंज बोनस:पुराने प्रीमियम स्मार्टफोन को बदलने पर यूजर्स को उनके मौजूदा डिवाइस की स्थिति के आधार पर 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है।
    • नो-कॉस्ट EMI:बजट को आसान बनाने के लिए 12 से 24 महीनों की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है, जिससे भारी-भरकम एकमुश्त भुगतान से बचा जा सकता है।

    सैमसंग फोल्डेबल डील्स पर एक्सपर्ट की राय

    टेक एनालिस्ट्स का मानना है कि महंगे 5G रिचार्ज और प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनियां त्यौहारों और सेल्स के दौरान फोल्डेबल डिवाइसेज को आक्रामक कीमतों पर पेश कर रही हैं। बड़ी मल्टीटास्किंग स्क्रीन, S-Pen सपोर्ट और मजबूत हिंज मैकेनिज्म की वजह से Z Fold सीरीज कंटेंट क्रिएटर्स और बिजनेस प्रोफेश्नल्स की पहली पसंद बनती जा रही है।