फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman stabbed five people including three newborn babies 

महिला ने 3 बच्चियों सहित पांच लोगों को घोपा छुरा

Sun, 23 Sep 2018 05:08 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, न्यूयॉर्क Updated Sun, 23 Sep 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
woman stabbed five people including three newborn babies 
प्रतीकात्मक तस्वीर
न्यूयॉर्क सिटी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने तीन नवजात सहित पांच लोगों को छुरा घोप दिया है। यही नहीं महिला ने वारदात को अंजाम देने के बाद अपनी कलाई भी काट ली। यह महिला एक अवैध तरीके से चलाई जा रही बच्चों की नर्सरी में काम करती थी। घटना शुक्रवार सुबह चार बजे की है। पुलिस महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुटी है।   
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि 52 वर्षीय आरोपी महिला की जांच की जा रही है कि वह मानसिक रूप से बीमार तो नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे महिला का मकसद क्या था। मामले में जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि एक तीन मजिला इमारत में 9 बच्चे रह रहे थे। साथ ही 11 लोग और भी थे जो उनकी देखभाल में लगे थे। यह नर्सरी पिछले 10 साल से चलाई जा रही है। 
विज्ञापन


जब यह घटना हुई तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 911 पर सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने तीन दिन की एक लड़की और एक महीने की लड़की जिसके पेट में चाकू मारा गया था। वही एक 20 दिन की बच्ची जिसके होठ और ठोड़ी पर भी चाकू से काटने के निशान थे। पुलिस ने बताया कि वहां काम कर रहे एक बच्चे के पिता और महिला पर भी चाकू से हमला किया गया। पुलिस का कहना है कि सभी पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed