फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Woman make video during sexually assaulted and posts to victim Snapchat account

युवक रेप करता रहा, गर्लफ्रेंड वीडियो बनाती रही, सोशल मीडिया पर अपलोड

Fri, 01 Sep 2017 12:37 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Sep 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Woman make video during sexually assaulted and posts to victim Snapchat account
- फोटो : crime online

 23 साल की युवती से जब युवक रेप कर रहा था तो उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया।

विज्ञापन


एबीसी 7 की रिपोर्ट के मुताबिक शिकागो पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है, जिसपर एक बेहोश महिला के साथ बलात्कार के दौरान ऑनलाइन वीडियो बनाकर  पोस्ट करने का आरोप है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 36 साल की बेथ राए हैरिस पर कथित दौर से बलात्कार के दौरान मुकदर्शक बने रहने और उसका वीडियो बनाने का आरोप है। जब 23 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया जा रहा था, उसने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया और पीड़ित के स्नैपचैट खाते पर  पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस नोट में कहा गया है कि, कथित तौर पर, हैरिस और एक उसकी महिला दोस्त रोमांस के लिए जान-पहचान के पुरुष का ध्यान आकर्षित करने वाले थे। जांचकर्ताओं का कहना है कि 24 अगस्त को दोनों महिला दोस्त पीने और मजे करने के बाहर निकली थी। लेकिन, पीड़ित महिला ने थोड़ी ज्यादा पी ली और अचेत हो गई। इस दौरान आरोपी महिला का ब्वॉयफ्रेंड वहां आया और पीड़िता के साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष को उसकी गर्लफ्रेंड ने बलात्कार के लिए उकसाया

Woman make video during sexually assaulted and posts to victim Snapchat account

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, अगली सुबह जब वह होश में आई तो खुद को नग्न पाया और उसे बहुत पीड़ा हो रही थी। फिर हैरिस ने उसे बताया है कि एक आदमी ने उसके साथ बलात्कार किया था, जब वो बाहर गई थी। 

डीएनए की सुचना के मुताबिक, जब हैरिस घर पहुंची, तो पीड़िता ने उस पर आरोप लगाया कि, उसके स्नैपचैट अकाउंट पर बहुत सारे वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

अभियोजन पक्ष ने इन वीडियो को देखा और कोर्ट को बताया कि वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिख रहा है, किस तरह एक बेहोश महिला को एक व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया। बलात्कार के दौरान हैरिस को कहते हुए सुना जा रहा है कि, उसने उस व्यक्ति को चेतावनी देते हुए कहा कि तुम इसे मत जगाओ। 

यौन उत्पीड़न दिखाने वाले वीडियो के अलावा, अभियोजन पक्ष का कहना है कि एक और वीडियो था जिसमें हेरिस बेहोश महिला के बारे में लगातार अश्लील बातें कर पुरुष को उत्तेजित कर रही थी।

36 साल के हेरिस को बलात्कार के दौरान फोटो लेने और वीडियो बनाने के आरोप में 150,000 डॉलर का जुर्माना लगाकर फिलहाल जमानत दे दी गई है। आगे उसपर और भी चार्ज लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed