{"_id":"570e62ef4f1c1bd1524a6ab9","slug":"woman-caught-camera-stealing-ring-corpse","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस औरत ने लाश को भी नहीं छोड़ा, शवगृह से कर ली अंगूठी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस औरत ने लाश को भी नहीं छोड़ा, शवगृह से कर ली अंगूठी चोरी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 13 Apr 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
लाश के हाथ से चुरा ली अंगूठी
- फोटो : huffingtonpost.com & myfox8.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के टेक्सास के ओडेसा में एक महिला को शवगृह से चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला एक मृतक के हाथ से अंगूठी चुरा रही थी तभी उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
माईफॉक्सएटडॉटकॉम की खबर के मुताबिक चोरी के आरोप में गिरफ्तार 41 वर्षीय महिला का नाम केलिन होमफेल्ड है। महिला ने 88 वर्षीय मृतक लुइस हिक्स नाम के शख्स की अंगूठी पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन
कैमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी महिला ने मरे हुए आदमी के हाथ से अंगूठी निकालने के लिए उसकी खाल तक को फाड़ दिया।
मृतक की बेटी वेल मैकी ने इस वारदात पर अफसोस जताते हुए कहा कि कोई इतना भी नीचे गिर सकता है, यकीन नहीं होता। मैकी के मुताबिक जब घर के लोग शवगृह छोड़कर जा रहे थे तभी एक महिला रेस्टरूम के लिए दाखिल हुई थी। ये वही महिला थी जो मृतक की लाश के पास चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
अदालत में अगर आरोपी महिला का जुर्म साबित होता है तो उसे दो साल सलाखों के पीछे रहना पड़ेगा।