फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   woman allegedly tortured by saudi arabia employer

सऊदी अरब में भारतीय नौकरानी की मौत, मालिक करता था शारीरिक शोषण

Tue, 10 May 2016 07:12 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
woman allegedly tortured by saudi arabia employer
मृत लड़की की मां - फोटो : ani

सऊदी अरब में भारतीय मजदूरों और कामगारों पर अत्याचार की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। हैदराबाद की रहने वाली आसिमा खातून का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे मारा-पीटा गया और शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी गईं, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 25 साल की आसिमा हैदराबाद की रहने वाली थी और सऊदी अरब में 'हाउस मेड' का काम करती थी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आसिमा का मालिक उनका शारीरिक शोषण करता था और उन्हें मानसिक यातनाएं देता था, जिसकी वजह से उसके जिस्म पर कई जख्म भी हो गए थे।
विज्ञापन

 
आसिमा खातून के परिवार वालों को मौत की खबर कई दिन बाद पता लगी। आसिमा के परिजनों ने बताया कि उन्हें एक अंजान नंबर से किसी व्याक्ति ने रियाद से कॉल किया और बताया आपकी लड़की की मृत्यु हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसिमा जब से सऊदी अरब गई थी परिवार वालों को उसकी कोई खबर नहीं थी। दो महीने पहले उसने घर वालों को फोन किया और बताया उसका मालिक उसे यातनाएं देता है और जुल्म करता है। आस‌िमा की मां ने बताया कि उसने उन्हें फोन करके कहा था कि मुझे इस नरक से निकालो। मुझे शारीरिक और मानसिक  यातनाएं दी जा रही हैं।

बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब गई थ्‍ाी आस‌िमा

woman allegedly tortured by saudi arabia employer

हैदराबाद की दबीरापुर, शाह कॉलोनी की रहने वाली आसिमा 2015 में 90 दिन के बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब गई थी। दो साल पहले सरकार ने हाउस मेड के लिए वीजा देना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उसे बिजनेस वीजा पर सऊदी अरब जाना पड़ा। 

वीजा एक्सपायर हो जाने के कारण उसे एक बार जेल भी हुई थी। वीजा आसिमा खातून को एजेंट ने दिलवाया था।आसिम को मालिक के चंगुल से छुड़ाने के लिए तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी डॉ राजीव शर्मा ने एक पत्र भी लिखा था। मौत से तीन दिन पहले उस पत्र में आसिमा को उसके मालिक से छुड़ाने के लिए कहा गया था। 

आसिमा को जख्मी हालत में वहां के किंग सऊद अस्पाताल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर स्थिति के कारण उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। आसिमा खातून से पहले सऊदी अरब में काम करने वाली एक महिला का हाथ काटने की घटना सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed