फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   US Navy veteran who killed Indian engineer gets three life sentences

भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले अमेरिकी नौसेना अधिकारी को मिली तीन उम्रकैद

Wed, 08 Aug 2018 09:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
US Navy veteran who killed Indian engineer gets three life sentences

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर की हत्या करने वाले पूर्व अमेरिकी नौसेना अधिकारी को मंगलवार को दो अन्य लोगों की हत्या की कोशिश मामले में दो उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इससे पहले नस्लीय घृणा की वजह से पिछले साल कंसास शहर में भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोतला की हत्या करने के मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जब उसने श्रीनिवास को गोली मारी तो उस वक्त दो अन्य लोगों को भी उसने गोली मारी थी। जिससे वो घायल हो गए थे। इन दोनों को घायल करने के मामले में मंगलवार को कोर्ट में आखिरी सुनवाई हुई।

विज्ञापन


बता दें साल 2017, 22 फरवरी को हैदराबाद के रहने वाले श्रीनिवास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा था। इसके अलावा उसने दो अन्य लोगों को गोली मारी थी। जिसमें से एक भारतीय है जिसका नाम है आलोक मदासानी तथा दूसरे पीड़ित का नाम है इयान ग्रिलोट जो कि कंसास का ही निवासी है।
विज्ञापन


आरोपी पुरिंटोन (53) ने श्रीनिवास और उनके दोस्त आलोक मदासानी को उस समय गोली मार दी थी जब वह ओलाथे शहर के ऑस्टिन बार में थे। बीच-बचाव के लिए आगे आए एक अन्य शख्स ईयान ग्रिलोट भी इस गोलीबारी में घायल हो गए थे। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। गोली मारने से पहले पुरिंटोन ने कुचिभोतला से कहा कि मेरे देश से चले जाओ। गोली लगने की वजह से घायल हुए इंजीनियर की मौत हो गई थी जबकि उनका दोस्त और ग्रिलोट घायल हो गए थे। उसने कोर्ट में भी इस बात को कुबूल किया कि उसने उनके रंग और राष्ट्रीयता की वजह से गोली चलाई जबकि ग्रिलोट बीच में आ गया। हालांकि कोई भी पीड़ित कोर्ट में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे कोर्ट ने दोषी पाया कि उसने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी तथा एक अन्य की हत्या करने की कोशिश की। साथ ही उसने जब गोली चलाई तो वहां आसपास मौजूद लोगों की जान भी खतरे में पड़ गई थी। कोर्ट ने कहा कि बेशक दो अन्यों की जान बच गई है लेकिन उसके लिए यही सजा सही है। कोर्ट चाहता है कि पीड़ितों को न्याय मिले।


श्रीनिवास की विधवा पत्नी का बयान भी कोर्ट में पढ़ा गया जिसमें उसने कहा कि उसका पति सबको सम्मान देता था। कोई भी काला व्यक्ति राक्षस नहीं होता है। हम लोग अमेरिका में अपने सपने पूरे करने आए थे। बहुत सी उम्मीदों के साथ आए थे। हम तो अमेरिका के विकास में ही योगदान दे रहे थे यहां काम करके। उसने कहा कि वह जो सपने लेकर अपने पति के साथ अमेरिका आई थी वह सपने अब टूट चुके हैं। अब आरोपी पुरिंटोन को तीन उम्र कैद की सजा मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed