यौनशोषण के आरोपी टीचर ने कोर्ट में ब्लेड से गला काटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के कैलिफोर्निया कोर्ट में नाबालिग का यौनशोषण करने के मामले में फंसे टीचर ने ब्लेड से खुद का गला काटने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोप साबित होने के बाद कोर्ट की ओर से उसे इस बर्बर अपराध के लिए करीब 66 साल की सजा सुनाई जाने वाली थी।
डेक्कन क्रोनिकल की खबर के अनुसार इस मामले में बहस के बाद जैसे जज ने अटॉर्नीज की राय मांगी और उन्होंने आगे किसी तरह की बहस से इंकार किया वैसे ही उसने ब्लेड से खुद को खत्म करने की कोशिश की। हॉन्टीगन बीच का रहने वाला जैफरी स्कॉट जॉन्स हाई स्कूल का इंग्लिश टीचर था।
गला काटने के बाद टीचर का सिर लगा टेबल पर
सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि टीचर ने अपने गले को ब्लेड से काटने की कोशिश की, इसका पता तब लगा जब उसका सिर जोर से टेबल पर लगा। इस हमले में जॉन्स को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे यौन शोषण मामले पर वकील ने कहा कि इससे संबंधित जो डीएनए रिपोर्ट पेश किए गए थे, उससे हमें आपत्ति थी जिस पर हम बहस चाहते थे।
कोर्ट परिसर में इस तरह की कोशिश से सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि कठोर सुरक्षा होने के बावजूद उसके पास ब्लेड कहां से आया। बताते चलें कि हॉन्टीगन पार्क की लिबरा अकादमी में जॉन्स इंग्लिश की क्लास देता था। इस बीच उसने अपने गर्लफ्रेंड के रिश्तेदार का यौनशोषण किया।