फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   US court gives fifteen years to indian for involving in terrorists activists against india

US में भारतीय को 15 साल की जेल, भारत के खिलाफ ही आतंकी साजिश का आरोप

Wed, 08 Mar 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 08 Mar 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
US court gives fifteen years to indian for involving in terrorists activists against india
arrested

अमेरिका की एक कोर्ट ने 42 साल के एक भारतीय को आतंकी साजिश रचने के आरोप में 15 साल की सजा सुनाई है। इस शख्स का नाम बलविंदर सिंह है और उस पर भारत के खिलाफ ही कथित तौर पर आतंकी साजिश रचने का आरोप है। अमेरिका के कोर्ट में जज लैरी हिक्स ने बलविंदर को दोषी मानते हुए ये सजा सुनाई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बलविंदर, खालिस्तान के आतंकियों से जुड़ा हुआ था। उस पर खालिस्तान के आतंकियों के साथ मिलकर एक भारतीय अफसर की हत्या का भी आरोप है। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक बलविंदर पर आतंकियों को चोरी छिपे जरूरी दस्तावेज पहुंचाने का आरोप भी था।
विज्ञापन


बलविंदर रेनो शहर का रहने वाला है और उस पर अलग सिख राज्य बनाने को लेकर साजिश रचने का आरोप है। दो आतंकी गुटों का मेंबर रह चुका बलविंदर अक्सर अफसरों को धमकाकर रखता था। बात न मानने पर उन्हें नुकसान भी पहुंचाया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकियों को सामान और जानकारियां मुहैया कराने के उस पर गंभीर आरोप  हैं। कोर्ट के मुताबिक साल 2013 में खालिस्तान की आतंकी साजिश में बलविंदर भी शामिल था। इसी के चलते उसे सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed