पत्नी को पैसों के लिए बनाया वेश्या, अपने सामने शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर
यूएई में पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर एक वेश्या के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया है और इसी की वजह से उसे गिरफ्तार भी किया गया है। खलीज टाइम्स की खबर के अनुसार आरोपी ने देश से बाहर पीड़िता से शादी की और उसके बाद उसे यूएई में ले आया।
शादी के थोड़े समय बाद ही उसने अपनी पत्नी से अपने खर्चे उठाने, खाना और रहने के लिए पैसे इकठ्ठे करने को कहे और इसी के लिए अपनी पत्नी को यह सब करने पर मजबूर किया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि पति यह सब घर में भी शुरु कर दिया और धमकी दी की अगर उसके साथ रहना है तो यह सब करना पड़ेगा।
अपनी मौजूदगी में शारीरिक संबंध बनाने को करता था मजबूर
खबरों के अनुसार सुनवाई के दौरान शाहजहां शरिया कोर्ट में कहा गया कि पीड़िता का पति उसे यह सब ज्यादातर अपनी मौजूदगी में करने के लिए मजबूर करता था। इससे पहले ही एक और मामला सामने आया था जिसमें एशियन-मूल व्यक्ति ने 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी का रेप किया गया है।
हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि शिकायत करने वाले शख्स ने 6 लोगों से पैसे लिए और अपनी पत्नी को उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। दोनों ही मामलों में आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है।