फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   The former military officer jailed after seeing his wife in the bedroom with his friend

पत्नी को दोस्त संग बेडरूम में देख भड़का पूर्व सैन्य अफसर, चली गई नौकरी

Wed, 06 Sep 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Wed, 06 Sep 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
The former military officer jailed after seeing his wife in the bedroom with his friend
सेना से रिटायर अधिकारी ने अपने बेडरूम में अपनी पत्नी को दोस्त के साथ देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने आगे जो किया, उसके लिए उसे 18 महीने के लिए नौकरी से निकाल दिया है। हुआ यूं कि सेना से रिटायर अधिकारी ने उस समय अपने दोस्त को बुरी तरह से पीटा, जब वह उसकी पत्नी के साथ उनके बेडरूम में आपत्तिजनक हालत में मिला।
विज्ञापन


मामला ब्रिटेन के वारविक क्राउन कोर्ट का है। आरोपी 52 साल के डेविड हेंडरसन ने उस समय अपना आपा खो दिया जब 49 साल का दोस्त मार्टिन कॉनबॉय और उसकी 44 साल की पत्नी लुईस उसके ही बैडरूम में आपत्तिजनक स्थिति में मिले। अंग्रेजी वेबसाइट द सन की खबर के अनुसार हेंडरसन ने जैसे की कॉनबॉय को अपनी पत्नी के साथ देखा तो वह खुद पर काबू नहीं कर पाया और पांच मिनट तक उसके मुंह पर हमला करता चला गया ।
विज्ञापन

10 महीने की सजा

The former military officer jailed after seeing his wife in the bedroom with his friend
बताया जा रहा है कि हेंडरसन जैसे ही अपने घर में घुसा तो उसने सबसे पहले अपनी पत्नी लुईस और दोस्त कॉनबॉय को अपत्तिजनक स्थिति में देखकर दोनों की फोटो ली और कॉनबॉय की पत्नी को भेज दी।

जिसके बाद दोनों के बीच मार-पीट शुरू हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हेंडरसन को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट ने उसको मंगलवार को 10 महीने की सजा और नौकरी से 18 महीने के लिए बर्खास्त करने का आदेश दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेंडरसन सेना के रिटायर होकर किसी सुरक्षा गार्ड की प्राइवेट नौकरी करता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed