फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother arrested for putting her two-year-old daughter in the oven

'मां...मुझे मत जलाओ, मैंने आपका क्या बिगाड़ा', और बच्ची को ओवन में झोंक दिया

Tue, 22 Mar 2016 12:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 12:08 PM IST
सार

  • इस मां ने दो साल की बच्ची को ओवन में रखकर जलाया
  • जब तक पुलिस बचाने पहुंची, बच्ची गंभीर झुलस चुकी थी
  • मां ने अपनी दो साल की बच्ची को ओवन में क्यों झोंका?
  • बाल संरक्षण संस्था के हवाले बच्ची, हालत नाजुक बनी है

विज्ञापन
Mother arrested for putting her two-year-old daughter in the oven
मां ही बन गई बच्ची की जान की दुश्मन - फोटो : farrahgray.com

विस्तार

मां... इंसानी समाज का वो रिश्ता जो सबसे ऊपर है। दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में मां को भगवान का दर्जा प्राप्त है। मां के लिए कहा जाता है कि अगर दुनिया में आपको कोई सबसे ज्यादा प्यार करता है, तो वो मां ही है। बॉलीवुड में तो एक से बढ़कर एक तमाम ऐसी फिल्में और गाने हैं जो मां की ममता का ममस्पर्शी वर्णन करते हैं। इस सबसे अलग, वास्तविक जीवन को ही लें तो मानवीय संवेदना की पराकाष्ठा तक अगर कोई अहसास आपके दिलो-दिमाग पर भवनात्मक असर डालता है तो वो मां ही है, शायद इसीलिए कि मां तो मां ही होती, वो अपने बच्चे को जिगर का टुकड़ा और आंखों का तारा ही समझती है। 

विज्ञापन


बच्चे के पालन-पोषण लाड़-प्यार में वो खुद की सुध-बुध भुला देती है। वो हमेशा यहीं चाहती है कि उसका बच्चा हमेशा उसकी आंखों के सामने रहे। 

मां की ममता की छांव में बच्चे जिंदगी का ककहरा सीखते हैं। मां की उंगली पकड़कर वो चलना सीखते हैं, मां से मिली परवरिश से बच्चे बड़े हो जाता हैं लेकिन वो कितने ही बड़े क्यों न हो जाएं तब एक मां का ही दिल है कि बच्चे को ताउम्र वो अपनी ममता की छांव में रखना चाहती है। लेकिन बताते हुए शर्म आती है कि एक मां ऐसी भी है कि अपनी दो साल की मासूम को ओवन में रखकर जला दिया।
विज्ञापन


क्या कोई मां अपनी बच्ची के साथ ऐसा व्यवहार कर सकती है? यकीन नहीं होता, लेकिन अंग्रेजी साइट डेलीमेल की खबर इस बात की तस्दीक करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बच्चे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली वारदात अमेरिका के टेक्सास के ग्लेन रोज की है। 2 साल की बच्ची को ओवन में रखने वाली इस मां का नाम ताशा हैचर है।

दो साल की बच्ची ने क्या बिगाड़ा था?

Mother arrested for putting her two-year-old daughter in the oven
जिंदगी और मौत के बीच मासूम - फोटो : डेलीमेल

35 वर्षीय हैचर को अपनी नन्हीं बच्ची को ओवन में रखकर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हैचर की करतूत को बारे में चश्मीद ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना लगते ही पुलिस ने हैचर के घर पर द‌बिश दी और रंगे हाथ उसे गिरफ्तार कर लिया।

गंभीर रुप से झुलसी बच्ची को अस्पात ले जाया गया जो उसकी हालत गंभीर बनी हुई हई। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची अब भी बेहोशी की हालत में है। लेकिन जिस हालत में है, वो स्थिर बनी हुई है। 

सूचना मिलते ही एक स्थानीय बाल संरक्षण संस्था ने बच्ची को अपनी देखरेख में लिया। बच्ची के चाचा या अन्य रिश्तेदारों को उससे मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। 

आरोपी मां को गिरफ्तारी के साथ-साथ तीन लाख डॉलर यानी करीब 1 करोड़ 99 लाख 55 हजार 235 रुपयों के बॉन्ड पर दस्तखत करने पड़े हैं। 

आरोपी की फेसबुक आईडी के मुताबिक हैचर सिंगल है। मौजूदा वक्त में हैचर क्वॉलिटी इन्न और सुइंट्स में काम कर रही थी। इसके अलावा हैचर ग्लेन रोज स्थित स्टोर वॉटर चर्च में भी काम कर रही थी। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed