कब्र खोद निकाली गर्लफ्रेंड की लाश, बोला- आत्मा सता रही थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक 30 साल के युवक को अपनी पूर्व प्रेमिका की कब्र खोदकर उसे ताबूत से निकालर जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
मामला मॉस्को के कुर्गन क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 30 साल के यूरी गोलोविन ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ओल्गा गिलेवा की मौत के पांच साल बाद उसकी कब्र को खोदा और उसकी डेड बॉडी को जला दी। ऐसा करने के पीछे आरोपी का कहना है कि उसकी प्रेमिका की आत्मा उसे बहुत दिनों से उसे सता रही थी और उसे बुरे सपने आ रहे थे जिससे वो मानसिक रूप से परेशान था।
दावा किया जा रहा है कि आरोपी ओल्गा गिलेवा के शव को जलाने के लिए मॉस्को से लगभग 1,075 मील दूर मध्य रूस के कुर्गन क्षेत्र में मेन्शचीकोवो गांव गया जहां उसे दफनाया गया था। आरोपी ने बताया कि ओल्गा ने पांच साल पहले उससे रिश्ता तोड़ने के बाद खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
'मरने के बाद उसकी आत्मा सता रही थी'
गोलोविन दावा करते हैं कि वह मरने के बाद लगातार उसके सपने में दिख रही थी और उसकी आत्मा उसे सता रही थी।
अभियुक्त ने दावा किया कि उसकी आत्मा नियमित रूप से उसे सता रही थी और वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने सोचा कि उसके मृत शरीर को जला देना चाहिए। इसके लिए आरोपी ने एक 23 साल के साथी की मदद ली थी, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
उसके साथी ने पुलिस को बताया कि जब गोलोविन को बुरे सपने आ रहे थे तो उससे छुटकारा पाने के लिए वह एक तांत्रिक के पास गया जिसने उसे सलाह दी कि, अपनी प्रेमिका की लाश को कब्र से बाहर निकालकर जला दो।
'मेल ऑनलाइन' की खबर के मुताबिक, पुलिस साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। अगर गोलोविन दोषी साबित होता है तो उसे 5 साल जेल की सजा हो सकती है। कहा जा रहा है कि ताबूत को आग में नुकसान हुआ था लेकिन यह पूरी तरह से नष्ट नहीं हुआ था।