{"_id":"599ca39a4f1c1bf9298b4719","slug":"the-bodies-of-afrin-s-body-taken-from-the-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र से निकाली गई आफरीन की लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र से निकाली गई आफरीन की लाश
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
Updated Wed, 23 Aug 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
कब्र से निकाली गई आफरीन की लाश
- फोटो : कब्र से निकाली गई आफरीन की लाश
तहसीलदार की देखरेख में उजालानगर स्थित कब्रिस्तान से विवाहिता आफरीन के शव को कब्र से निकालकर मोर्चरी भेजा गया। वीडियो रिकार्डिंग के बीच डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम किया। काठगोदाम पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
सफदर का बगीचा निवासी इकबाल की बेटी आफरीन का निकाह 23 नवंबर 2014 को बागजाला गौलापार निवासी इनरान के साथ हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित किया। 25 जुलाई 17 को ससुरालियों ने बेटी को जहर देकर मार डाला।
विज्ञापन
इस मामले में मायके के लोगों को सूचना नहीं दी गई और शव को कब्र में दफन कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय ने काठगोदाम पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले में पति इमरान, सास कमरजहां, ससुर रईस और देवर जिकरन के खिलाफ धारा 304 बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
मंगलवार को तहसीलदार पी आर आर्या काठगोदाम पुलिस और परिजनों के साथ उजालानगर स्थित कब्रिस्तान पहुंचे। यहां पति की निशानदेही पर कब्र से महिला का शव निकाला गया। डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
इस बारे में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण करने के बाद पुलिस अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुलिस अपने मन से कोई कार्रवाई नहीं करेगी।