फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   PSA pilot arrested for triple murder at Louisville International Airport in US

यात्री विमान में चढ़ने का करते रहे इंतजार, तीन हत्याओं के आरोप में पायलट हुआ गिरफ्तार

Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 13 May 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
PSA pilot arrested for triple murder at Louisville International Airport in US
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अमेरिका के लुइसवल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से एक पायलट को तीन लोगों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विमान में सवार होने का इंतजार कर रहे यात्रियों का कहना है कि पायलट की गिरफ्तारी के बाद उन्हें लगा कि उसने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन किया होगा। 


loader

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पायलट रिचर्ड मार्टिन को तीन लोगों की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केंटुकी के अटॉर्नी जनरल एंडी बेशियर ने शनिवार को कहा कि 51 साल का मार्टिन तीन लोगों काल्विन, पमेला फिलीप्स और एडवर्ड की हत्याओं में लिप्त था। जो 2015 में केंटुकी के पेंब्रोक में मृत पाए गए थे। 

मार्टिन पीएसए एयरलाइंस में पायलट है, जिनपर तीन हत्याओं के अलावा चोरी, आगजनी और छेड़छाड़ करने का आरोप भी है। पीएसए एयरलाइंस अमेरिकन एयरलाइंस की सहयोगी है। अमेरिकन एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा है कि वह मार्टिन पर लगे कथित आरोपों के बारे में जानकर दुखी हैं। मार्टिन जनवरी 2018 से पीएसए एयरलाइंस के साथ काम कर रहा है।

एयरलाइन का कहना है कि उन्होंने आरोपी पायलट की पृष्ठभूमि की जांच की थी लेकिन उन्हें कोई क्रिमिनल हिस्ट्री नहीं मिली, जिससे उसे कमर्शियल पायलट बनने के लिए अयोग्य ठहराया जा सके।

पुलिस का कहना है कि नवंबर 2015 में काल्विन फिलीप्स एक तहखाने में मृत पाए गए थे। उनके शरीर पर गोली लगने के निशान थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक काल्विन की पत्नी पमेला और उनका पड़ोसी एडवर्ड पास स्थित एक खेत में पमेला की गाड़ी में मृत पाए गए थे। जिन्हें जलाया भी गया था। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि काल्विन एक मामले में मार्टिन के खिलाफ गवाह था। शायद इसी कारण उसने उसकी हत्या की हो।

पीड़ितों के परिवार का कहना है कि "तीनों की हत्या काफी बेरहमी से की गई थी, परिवार वाले भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे। हम हर रोज ढूंढते रहे कि उनके साथ क्या हुआ है और हत्यारा मानवता और देश के कानून से परे आजादी से घूम रहा है। इन हत्याओं से पीड़ितों का परिवार, दोस्त और रिश्तेदार सभी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।"


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed