फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Police left the dog with with wearing a handcuff

पुलिसवालों ने हथकड़ी पहनाकर संदिग्ध पर छोड़ दिया कुत्ता

Thu, 13 Jul 2017 05:24 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 13 Jul 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
Police left the dog with with wearing a handcuff
सैन डियागो पुलिस
कैलिफॉर्निया के सैन डियागो की पुलिस की निर्ममता देखकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। एक संदिग्ध को हथकड़ी लगाने के बाद पुलिस ने अपना के-9 कुत्ता उसके ऊपर छोड़ दिया। संदिग्ध को कुत्ता नोचता-खसोटता रहा, लेकिन पुलिसवालों ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


कुत्ते के हमले से संदिग्ध बुरी तरह से घायल हो गया। इस घटना को एक राहगीर एंजेल नुनेज़ ने अपने कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट में अपलोड कर दिया। फेसबुक में इस वीडियो को अबतक दो मिलियन लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


 हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि किस वजह से संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया। वीडियो में तीन पुलिसकर्मी एक अश्वेत व्यक्ति को दबोचकर हथकड़ी पहना रहे हैं। इसके बाद उनके साथ मौजूद के-9 कुत्ता संदिग्ध पर टूट पड़ता है और उसका एक हाथ अपने जबड़े में ले लेता है। थोड़ी ही देर में संदिग्ध का हाथ लहूलुहान हो गया और वह दर्द से कराहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान दो पुलिसकर्मी संदिग्ध के पैरों को दबाना शुरू कर देते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग भी पुलिसवालों से सवाल करते हैं, तो पुलिसकर्मी उन्हें झिड़क कर पीछे कर देते हैं। हालांकि काफी देर बाद एक पुलिसकर्मी कुत्ते को दूर लेने जाने में सफल होता है और दो पुलिसवाले संदिग्ध की जेब खंगालने लगते हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। 


कई लोगों का मानना है कि संदिग्ध ने कुत्ते को उकसाया होगा, जिसकी वजह से उस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने इसे क्रूरतम बताया। एक यूजर लिखते हैं कि क्या इन पुलिसवालों को नौसिखिये हैं, इन्हें अपने काम को ठीक ढंग से अंजाम देना नहीं आता। बहरहाल इस वीडियो की काफी निंदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed