विमान में 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने पर पाकिस्तानी को हुई जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को विमान में आपात स्थिति पैदा करने के लिए ढाई महीने के लिए जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आसमान में उड़ रहे विमान में अचानक 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने लगा और हंगामा करते हुए विमान में असहज स्थिति पैदा कर दी थी।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी की पहचान शहराज सरवर के रूप में हुई है। कुछ महीने पहले इमीरेट्स बोइंग 777 नंबर का विमान दुबई के ब्रिटेन के शहर बर्मिंघम जा रहा था तभी शहराज विमान में 'अल्लाहू अकबर' चिल्लाने लगा। शहराज की इस हरकत से विमान में बैठे लोग डर गए थे।
बताया जा रहा है कि शहराज पूरे रास्ते में बार-बार ऐसा ही चिल्लाता रहा और जब विमान बर्मिघंम में लैंड हुआ तो उसने जोर से 'बूम' की आवाज की। ऐसी जानकारी सरकारी वकील ने अदालत को जानकारी दी।
यात्रियों के आंखों से निकल आए थे आंसू
वकील ने अदालत ने बताया कि शहराज की इस हरकत से कई यात्री इतना घबरा गए थे कि उनकी आंखों से आंसू निकल आए थे। सरकारी वकील ने अदालत को यह भी बताया कि शहराज की आपराधिक पृष्ठभूमि है। वह पहले कई और मामलों में जेल जा चुका है।
वहीं शहराज के वकील बलबीर सिंह ने अदालत में दलील दी कि उसके क्लाइंट का व्यवहार तो मूर्खतापूर्ण था लेकिन वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार से आया था और वह परेशान था। इसलिए उसे माफ कर दिया जाना चाहिए।
बलबीर सिंह ने कहा कि वह इस अभद्रता के लिए अपने क्लाइंट की ओर से माफी मांगते हैं।
दोनों पक्षों की दलीलों को सुनते हुए अदालत ने आरोपी को 10 हफ्ते की सजा सुनाई। अदालत ने यह भी कहा कि वह उसके व्यवहार पर करीब एक साल तक निगाह रखेगी।