पाकिस्तान: रिश्तेदार की बेटी संग लड़ाया इश्क तो काट लिए नाक, कान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरवालों की मर्जी के खिलाफ रिश्तेदार की बेटी से इश्क लड़ाने का अंजाम एक युवक को ऐसा मिला जिसके बारे में उसने कभी सोचा तक न होगा। लड़की के घर वालों से बेरहमी से प्रेमी युवक के नाक, कान काट डाले।
मामला पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झांग जिले का है। पीटीआई के अनुसार, पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का यह सबसे ताजा मामला है। पुलिस ने बताया कि शहर से करीब 160 किमी दूर एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती प्रेम प्रसंग कुछ समय से उसके रिश्तेदार इमरान अली से चल रहा था।
बताते हैं कि लड़की इमरान के घर भी चली गई थी जिसे समाज की पंचायत बुलाने के बाद घर वाले वापस ले आए। इसके बाद घर वालों ने लड़की पर दबाव बनाया कि वह अपने प्रेमी को घर पर बुलाए। इमरान प्रेमिका के बुलाने पर उसे घर पहुंचा तो उसे प्रेम प्रसंग चालाने का खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ा।
रस्सी से बांधकर की पिटाई, काटे नाक, कान
पाकिस्तान के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमना जैसे ही अपने पेमिका के बुलाने पर उसके घर पहुंचा तो लड़की के घर वाले और कुछ गांव वाले उस पर टूट पड़े। लोगों ने बेरहमी से उसकी पिटाई और फिर नाक, कान काटकर भगा दिया।
युवक को घायल अवस्था में अपस्ताल में भर्ती कराया गया है। इमरान ने पुलिस से बताया कि लड़की के घर वालों ने उससे कहा था कि वह उनके घर आए कुछ बात करनी है। उन्होंने फोन पर शादी कराने के लिए राजी होने की बात भी कही थी।
लेकिन जब उनके घर पहुंचा तो उन्होंने रस्सी से बाध दिया और फिर कई लोगों ने मिलकर पिटाई की। इसके बाद चाकू से उसके नाक, कान काट लिए। पुलिस ने कहा है कि अरोपी रिश्तेदारों को गिरफ्तार करने की कोशिश जारी है।