फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   mother-father asked for help to Sushma Swaraj for their son who arrested in saudi arab  

सऊदी में भारतीय को 300 कोड़ों साल की सजा, मां ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद

Mon, 09 Jan 2017 09:30 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
mother-father asked for help to Sushma Swaraj for their son who arrested in saudi arab  

सऊदी अरब की सजा काट रहे एक भारतीय के माता-पिता ने अपने बेटे की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है। पिता मोहम्मद मनसूर हुसैन और मां हूर उनिशा अपने बेटे के सही-सलामत देश लौटने की गुजारिश विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से की है। 

विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक उनके बेटे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वो सऊदी की वादी-अल-दवासीर जेल में सजा काट रहा है। उसे 300 कोड़ों और एक साल की सजा दी गई है। मां ने बताया कि उनके बेटे को चोरी के झूठे आरोप में जेल में डाला गया।
विज्ञापन


दरअसल हैदराबाद का रहने वाला हुसैन सऊदी की एक प्राइवेट कंपनी में 2013 से बतौर मार्केटिंग ऑडिटर काम कर रहा था। इस बीच वह कंपनी के 1.06,000 सऊदी रियाल जमा करने के लिए बैंक गया था। लेकिन, कुछ बदमाशों ने उसे अपना निशाना बनाया और उससे बंदूक की नोक पर सारा कैश छीन कर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की शिकायत के बजाय हुसैन को ही कर लिया गिरफ्तार

mother-father asked for help to Sushma Swaraj for their son who arrested in saudi arab  
अरेस्‍ट

चोरी की घटना के तुरंत बाद हुसैन ने अपनी कंपनी में फोन किया। अधिकारियों की सलाह पर वह शिकायत करने के लिए पुलिस के पास पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसे ही चोरी का आरोपी मान लिया। मां ने बताया कि वह तभी से जेल में बंद है। 

बेटे की राह देख रही बेबस मां ने बताया कि उनके बेटे ने इससे पहले 15 लाख रियाल बैंक में जमा कराए थे जोकि चोरी हुई रकम के आगे कुछ भी नहीं थी, ऐसे में उसे चोर कैसे समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हुसैन ने जांच में पूरा साथ दिया इसके बावजूद उसे चोर समझ लिया गया।

बता दें कि हुसैन की रिहाई और देश वापसी के लिए हैदराबाद से सांसद औवेसी ने भी सुषमा स्वराज से उसके लिए अपील की है। हालांकि, सऊदी की ओर से इस मामले में पूरी सहायता का वादा किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed