भीड़ ने 70 साल की ईसाई महिला को निर्वस्त्र कर गलियों में घुमाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खबरों के अनुसार, ईसाई समुदाय के एक शख्स का अफेयर एक मुस्लिम महिला से चल रहा था। इस बात की जानकारी गांव वालों को मिली तो करीब 300 लोग ईसाई मुहल्ले में जा धमके।
इस गांव में ईसाइयों के सात घर मौजूद थे जिन्हें भीड़ ने जला दिया। लोगों को यहां एक 70 साल की बुजुर्ग महिला मिली तो उसे निर्वस्त्र कर दिया और बुरी तरह से पिटाई की। इतना ही लोगों ने बेकसूर बुजुर्ग महिला को निर्वत्र अवस्था में ही गांव की गलियों में घुमाया।
20 तारीख तक गांव छोड़ने का दिया फरमान
मिश्र के सुरक्षा अधिकारियों और वहां पर मौजूद चर्च ने समाचार एजेंसी असोसिएटेड प्रेस से घटना की पुष्टि की है। पीड़ित लोगों ने चर्च के अधिकारियों को बताया है कि बुजुर्ग महिला के साथ बदसुलूकी करने और उनके घर जलाने से कुछ दिन पहले लोगों ने उन्हें गांव छोड़ने की धमकी दी थी।
उन्होंने बताया कि उन्होंने गांव नहीं छोड़ा उसकी का अंजाम उन्हें भुगतना पड़ा है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी 12 आरोपियों की तलाश जारी है। जिस बुजुर्ग महिला को निर्वस्त्र कर उससे क्रूरता की गई उसका भी घर जला दिया गया है।