फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lawsuit filled against American airlines by Actor

इस अभिनेता ने अमेरिकी एयरलाइंस के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज, विमान के आर्मरेस्ट में फंसी थी उंगली

Wed, 12 Dec 2018 12:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Dec 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
lawsuit filled against American airlines by Actor
प्रतीकात्मक तस्वीर

कैलिफोर्निया के रहने वाले एक अभिनेता ने अमेरिकी एयरलाइंस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि फर्स्ट क्लास सीट पर बैठने के बाद सीट के आर्मरेस्ट में उनकी उंगली फंस गई थी। जिसके बाद अग्निशमन कर्मियों और मकैनिकों को उनकी उंगली निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उंगली को ठीक से नहीं निकाला गया जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


अभिनेता का नाम स्टेफन कीस है। स्टेफन "सोल प्लेन" और "बिग टाइम रश" जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अमेरिकी एयरलाइंस के खिलाफ उन्होंने लॉस एजेंलिस के सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करते हुए दावा किया है कि इस वजह से उन्हें न केवल शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है बल्कि भावनात्मक पीड़ा का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने शिकायत में कहा है कि घटना 9 सितंबर को हुई थी। जब उन्होंने सीट बेल्ट पहनने के लिए आर्मरेस्ट को उठाया, तभी उनकी ऊंगली आर्मरेस्ट में मौजूद एक छेद में फंस गई। उनका कहना है कि उंगली निकालने का एयरलाइंस का तरीका ठीक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्हें अपमान का भी सामना करना पड़ा। जब उनकी उंगली निकाली जा रही थी तो विमान के बाकी यात्री भी उनकी सीट के पास जमा हो गए। उन्हें सार्वजनिक तौर पर अपमान का सामना करना पड़ा है। उंगली निकलने में करीब एक घंटे का वक्त लग गया। उनका कहना है कि अब उनकी उंगली बिल्कुल ठीक नहीं है। वह काफी सूज गई है। वह अपने रोजमर्रा के कार्यों में भी परेशानी का सामना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed