फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   lahore woman burns daughter alive for love marriage

ब्वॉयफ्रेंड से शादी की बात कही तो मां ने बेटी को जिंदा जलाया

Wed, 08 Jun 2016 06:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 06:10 PM IST
विज्ञापन
lahore woman burns daughter alive for love marriage
demo pic

पाकिस्तान में एक लड़की ने अपने घर में ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने की बात कही तो उसकी मां ने केरोसीन डालकर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार क‌िया।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस अधिकारी शेह हम्मद ने बताया कि यह घटना लाहौर के पूर्वी इलाके की है।

18 वर्षीय बेटी जीनत रफीक ने अपनी मां को बताया कि वह एक शख्से से प्यार करती है और उसी से शादी करेगी। इतना सुनकर उसकी मां का गुस्सा सातवें आसमान में चढ़ गया और उसने मिट्टी का तेल डालकर ‌जीनत को जिंदा जला दिया।

विज्ञापन

चारपाई से बांधकर उड़ेला मिट्टी का तेल, फिर लगाई आग

lahore woman burns daughter alive for love marriage

बेटी की हत्या के आरोपी में गिरफ्तार हुई महिला परवीन रफीक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे की मदद से जीनत को पहले चारपाई से बांधा फिर उस पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

द हिंदू के अनुसार पाकिस्तान में हर साल करीब एक हजार महिलाओं की हत्याएं ऑनर किलिंग में होती हैं। इस घटना से एक महीने पहले पाकिस्तान पुलिस ने 13 लोगों को एक लड़की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

इसी तरह से पिछले महीने एक युवती ने मोटर साइकिल मैकेनिक से कोर्ट मैरिज की थी तो उसे भी उसके परिवार वालों ने मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed