फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian nuclear scientist facing harassment and stalking charges in US since 2016

US: भारतीय न्यूक्लियर साइंटिस्ट को जेल में डाला, शोषण का आरोप

Thu, 18 May 2017 09:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Thu, 18 May 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
 Indian nuclear scientist facing harassment and stalking charges in US since 2016
डेमो पिक

अमेरिका में भारतीय परमाणु वैज्ञानिक पर  टेक्सास यूनिवर्सिटी की लड़की से छेड़छाड़ और उसका पीछा करने का आरोप लगा है। पिछले साल दिसंबर से आरोपों को झेल रहे तरुण के भारद्वाज (38) ने टेक्सास के सेंटर में फिर न्याय की गुहार लगाई है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक तरुण ने कहा कि वे आरोपी नहीं, बल्कि पीड़ित हैं।

विज्ञापन


लड़की के साथ छेड़छाड़ एक छोटा आरोप है, लेकिन असल में उन्हें यहां कई तरीकों से प्रताड़ित किया जाता है। तरुण ने कहा कि अमेरिका में नस्लीय भेदभाव झेलना पड़ता है और उन पर हाइ लेवल भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका में मौजूद भारतीय अधिकारियों ने कहा है कि उनके खिलाफ पहले भी ऐसे मामले दर्ज हुए हैं और कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने के बाद उन्हें भारत वापस भेज दिया जाएगा। तरुण का परिवार पहले ही बुलंदशहर आ चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तरुण ने भाभा अटोमिक रिसर्च सेंटर पीएचडी की और उसके बाद वे साल 2007 में अमेरिका चले गए। यहां पर तरुण स्पेशल न्यूक्लिर मेटिरियल्स पर काम करने लगे। इसके बाद वे टेक्सॉस की ए एंड एम यूनिवर्सिटी में आ गए, लेकिन आरोप लगने के बाद उन्हें यहां से निकाल दिया गया। 


इससे पहले जब वे कॉलेज स्टेशन की यूनिवर्सिटी में काम कर रहे थे उन्हें जनवरी से अगस्त 2015 के बीच पीड़िता का शोषण करने की वजह से कई बार गिरफ्तार किया गया। भारद्वाज के परिवार का आरोप है कि उनकी तरक्की से जलने वालों ने ये सब उनके खिलाफ किया है। परिवार ने पीएमओ और विदेश मंत्रालय से मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed