फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Indian man sentenced 12 year jail term in Singapore for sexually assaulted minor

सिंगापुर: 12 साल की नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में भारतीय को 13 साल जेल और 12 बेंत की सजा

Sat, 12 Jan 2019 10:39 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 12 Jan 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Indian man sentenced 12 year jail term in Singapore for sexually assaulted minor
सांकेतिक तस्वीर

सिंगापुर में 31 वर्षीय भारतीय को नाबालिग से रेप करने के आरोप में 13 साल जेल और 12 बेंत की सजा सुनाई गई है। इस आरोप के अलावा उसपर दो बार दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप भी है।


loader
आरोपी का नाम उदयकुमार दक्षिनामूर्ती है। जो एक मिनिमार्ट में काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने 12 साल की लड़की को तोहफे देकर उसे अपनी पत्नी बताया। इसके बाद उसने तीन महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। हाईकोर्ट में सजा सुनाते वक्त गुरुवार को उसपर लगे चार अन्य आरोपों पर भी चर्चा हुई। 

ये घटना साल 2016 के सितंबर से दिसंबर के बीच की है। मामला तक सामने आया जब आरोपी की गर्लफ्रेंड ने उसके फोन में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो देखा। न्यायिक आयुक्त पांग खांग चाऊ ने कहा कि उसने नाबालिग के भोलेपन का फायदा उठाया है।

उसने पहली बार जब नाबालिग लड़की को संबंध बनाने को कहा तो लड़की ने कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं जानती। तो उदयकुमार ने उससे कहा कि वह उसे सब सिखाएगा। आरोपी ने ये बात कबूल भी की है कि उसने लड़की के साथ दो बार संबंध बनाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा।
 
वह लड़की को मिनिमार्ट में मुफ्त में सामान देकर लुभाता था। वह सितंबर 2016 से यहां काम कर रहा है। हाउसिंस एस्टेट में स्थित इस मिनिमार्ट में वह लड़की से कहता कि वह अपनी अश्लील तस्वीर भेजे। जब लड़की तस्वीर भेज देती तो वह मिनिमार्ट से उसे मुफ्त में आईस्क्रीम और खिलौने देता।

लड़की के स्कूल के बाद वह उसे अलग-अलग जगह ले जाया करता था। हर बार मिलने के बाद उसे एसजीडी5 (सिंगापुर डॉलर) और एसजीडी10 देता था। वह लड़की को कहने लगा कि वह उसकी पत्नी है। इसके अलावा ये भी कहता कि वह उससे शादी करना चाहता है। जबकि लड़की उसे अंकल कहा करती थी।

जब उसकी गर्लफ्रेंड को शक हुआ कि उसका किसी और के साथ अफेयर है तो वह सतर्क हो गई। दोनों जब होटल के कमरे में गए और उदयकुमार सो गया तो उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका फोन चेक किया। जिसमें उसे ये वीडियो मिली। जिसके बाद उसने उदयकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed