{"_id":"5bfcb1aebdec224180577024","slug":"indian-man-found-hanging-in-canada-family-suspects-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में पंजाब के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार को हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा में पंजाब के छात्र का शव पेड़ से लटका मिला, परिवार को हत्या की आशंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Nov 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
crime amar ujala
- फोटो : अमर उजाला
कनाडा के टोरंटो में भारतीय युवक का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। युवक पंजाब राज्य का रहने वाला था और होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए कनाडा आया था। रविवार रात पुलिस ने फोन पर विशाल की मौत की जानकारी उसके परिवार को दी। युवक की पहचान विशाल शर्मा (21) के रूप में हुई है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
उसकी मौत की खबर से उसका पूरा परिवार सदमे में है। कनाडा की पुलिस ने विशाल के पिता नरेश शर्मा से कहा है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी जांच में सामने आएगा वह तीन दिनों के भीतर परिवार को बता देंगे। फिलहाल पुलिस के हाथ अभी कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस को अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये हत्या थी या आत्महत्या।
वहीं परिवार का कहना है कि विशाल ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है क्योंकि उसका शव काफी ऊंचाई पर लटका हुआ था। विशाल के रिश्तेदार ने कहा, "उसके पास आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं था और वह ऐसा घर के बाहर ही क्यों करेगा।"
परिवार का कहना है कि विशाल वहां खुश था, उसने कभी कोई परेशानी जाहिर नहीं की। वह जुलाई में एक शादी के दौरान परिवार के पास नाभा आया था और सितंबर में वापस चला गया। विशाल के पिता ने कहा, "हमने शनिवार और रविवार को उससे फोन पर बात की थी, उसने अपने कसिन्स से भी बात की, सब ठीक था। हमें नहीं पता कि क्या हुआ।"
परिवार ने कनाडा की सरकार से अपील की है कि विशाल का शव अंतिम संस्कार के लिए उन्हें दे दिया जाए। विशाल कनाडा में अपने दोस्त के साथ रहता था। दोस्त भी नाभा का ही रहने वाला है। विशाल के पिता राज्य शिक्षा विभाग में क्लर्क की नौकरी करते हैं और अपने बेटे को कनाडा भेजने के लिए उन्होंने 8 लाख रुपये का ऋण लिया था।