फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   female prison worker jailed for one year for making relationship with prison

महिला कर्मचारी को कैदी के साथ संबंध बनाना पड़ा भारी, एक साल की जेल

Tue, 04 Oct 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
female prison worker jailed for one year for making relationship with prison
- फोटो : mirror

लंदन के एक जेल की महिला कर्मचारी को कैदी के साथ संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी के चलते उसे एक साल की सजा सुनाई गई है। सियान कूपर (52) ने मर्डर के आरोप में गिरफ्तार एलेन डैल्बी के साथ संबंध बनाए और दोनों के बीच यह सब करीब एक साल से चल रहा था।

विज्ञापन


कोर्ट ने फटकार लगाते हुए महिला से कहा कि आप जेल परिसर में ऐसे कैसे कर सकती हैं। साथ ही उसके ऊपर कैदी डेल्बी को अपनी अश्लील तस्वीरें और लेटर भेजने का आरोप है। हालांकि, कूपर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है, लेकिन इक्कठ्ठे किए गए सबूतों के आधार पर उसे यह सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


मिरर की खबर के अनुसार कूपर जेल में बतौर स्पोर्ट्स थेरेपीस्ट के रूप में काम करती थी और लेकिन करतूत सामने आने के बाद 2014 में उसने अपनी पोस्ट से इस्तीफा दे दिया। जज रूपर्ट ओवरब्यूरी ने कूपर से कहा कि संबंधों में आने की वजह से वह अपनी ड्यूटी को निभाने में नाकाम रही साथ ही जेल परिसर में इस तरह की कोशिश एक अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले महिला कर्मचारी के साथ रह चुके हैं कैदी के संबंध

female prison worker jailed for one year for making relationship with prison

बताया जा रहा है कि कैदी ने कूपर से पहले भी जेल की महिला कर्मचारी से संबंध रह चुके हैं। चौंका देने वाली बात है कि डेल्बी के बारे में पता होने के बावजूद वह उसके नजदीक आई। बताते चलें कि डेल्बी को 2002 में अपनी गर्लफ्रेंड के मर्डर के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

आरोप है कि डेल्बी ने 21 साल की अपनी प्रेमिका के साथ पहले संबंध बनाए और उसके बाद उसका कत्ल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed