फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dubai court gives death punishment to ten Punjabi boy in Pakistani youth murder case 

दुबई में 11 भारतीयों को फांसी की सजा, पाक युवक के कत्ल का है आरोप

Wed, 07 Dec 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 07 Dec 2016 06:11 PM IST
विज्ञापन
Dubai court gives death punishment to ten Punjabi boy in Pakistani youth murder case 
चंद्रशेखर का परिवार - फोटो : Indian Express

दुबई की एक कोर्ट ने पाकिस्तानी युवक के कत्ल के आरोप में 11 भारतीय युवकों को फांसी की सजा सुनाई है। इन सभी पर पाकिस्तानी युवक के कत्ल का आरोप है। कई महीनों से जेल में बंद युवकों में एक का नाम चंद्रशेखर है और उसी की मां ने फांसी की सजा का खुलासा किया है। मां के मुताबिक उसके बेटे को झूठे केस में फंसाया गया है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक चंद्रशेखर होशियारपुर के हवेली का रहने वाला है और बाकी सब मलेरकोटला, लुधियाना, समराला, तरनतारन मोग और पटियाला गुरदासपुर के हैं। कर्ज लेकर बेटे को काम के लिए दुबई भेजने वाली मां ने बताया कि उसे सुबह जेल से फोन आया था।
विज्ञापन


बेटे ने कहा था कि उसने कत्ल नहीं किया है फिर भी उसे फांसी की सजा दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक चंद्रशेखर पिछले दो महीने से अल-आइन जेल में बंद है। हालांकि उसने और बाकियों ने अपनी फांसी के खिलाफ अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने कर्ज लेकर भेजा था दुबई

Dubai court gives death punishment to ten Punjabi boy in Pakistani youth murder case 

​दरअसल, परिवार ने चंद्रशेखर को 80 हजार रुपये का कर्ज लेकर दुबई भेजा था। यहां आकर वह टाईलों की फैक्ट्री में काम करने लगा और घर भी पैसे भेज रहा था, लेकिन एक रात जब वह अपने साथियों के साथ कमरे पर लौटा, तो उस दौरान कुछ युवक दूसरे कमरे में पाकिस्तानी युवक का कत्ल कर रहे थे।

इसके बाद उसमें से कुछ लड़के चंद्रशेखर के कमरे में घुस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर दिया। चंद्रशेखर ने बताया कि मृत पाक युवक के परिजनों से राजीनामे की बात चल रही थी, लेकिन कोर्ट ने उन्हें फांसी की सजा दे दी।

दरअसल, पाक युवक के परिजनों की ओर से मांगी गई रकम बहुत ज्यादा थी और जब चंद्रशेखर ने विरोध किया तो कोर्ट ने सजा करार कर दी। गांव हवेली की दलित बस्ती में रहने वाली मां रणजीत कौर ने विदेश मंत्रालय से बेकसुरों को छुड़ाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed