फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cleric mufti abdul qavi provoked waseem to murder qandeel baloch alleged mother

कंदील बलूच की मां का आरोप, मौलवी की वजह से हुई हत्या

Tue, 19 Jul 2016 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 12:59 PM IST
विज्ञापन
cleric mufti abdul qavi provoked waseem to murder qandeel baloch alleged mother
कंदील बलूच - फोटो : qandeel's fb page

पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच की हत्या के दो दिन बाद उसकी मां ने कंदील की हत्या के लिए मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया है क‌ि उनकी बेटी के साथ सेल्फी खिंचाकर जो मौवली चर्चा में आ गया था उसी ने उसके बेटे को कंदील की हत्या के लिए उकसाया है।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, कंदील की मां का बयान तब सामने आया है जब पुलिस ने ऐलान किया कि इस हत्याकांड में संदिग्‍ध मौलवी मुफ्ती कवी से भी पूछताछ की जाएगी। ज्ञात को कि मौलवी के साथ कंदील की सेल्फी ने सोशल मीडिया में सनसनी फैला दी थी।
विज्ञापन


कंदील की मां ने सोमवार स्‍थानीय को मीडिया को बताया कि उसकी बेटी के साथ विवादित सेल्फी लेकर जो मौलवी चर्चा में आ गया गया था वही इस हत्या के लिए जिम्मेदार है। वहीं कंदील के पिता ने डॉन न्यूज से बताया है कि उनकी बेटी किस तरह से उनकी आर्थिम मदद का सहारा बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा कंदील ने?

cleric mufti abdul qavi provoked waseem to murder qandeel baloch alleged mother
कंदील बलूच - फोटो : ‌fb wall

बीबीसी के अनुसार, कंदील के पिता मोहम्मद अजीम ने मीडिया को बताया वह हम सबकी मदद करती ‌थी। यहां तक कि अपने भाई वसीम को भी पैसे देती थी जिसने उसकी हत्या कर दी।

26 वर्षीय मॉडल कंदील बलोच का वास्तविक नाम फौजिया अजीम था जो सनसनीखेज और अपीलिंग तस्पीरें और वीडियो सोशल मीडिया में शेयर कर चर्चा में आ गई थी। सोशल मीडिया की इस विवादित शख्‍सियत को रविवार को दफना दिया गया।

कंदील ने फेसबुक पर आखिरी पोस्ट 15 जुलाई को की है जिसमें उसने अपने बोल्डनेस और स्वतंत्र विचारों की बात की है। कंदील की कुछ आखिरी चुनिंदा फेसबुक पोस्टों को देखें तो 14 जुलाई को उन्होंने लिखा है-

'मैं मानती हूं कि मैं आधुनिक समय की महिलावादी हूं। मैं समानता में विश्वास रखती हूं। मुझे यह सोचने की जरूरत नहीं है कि मुझे किस तरह की महिला होनी चाहिए। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ समाज के लिए अपना कोई स्तर तय करने की जरूरत है। मैं सिर्फ एक महिला हूं जो खुले विचार रखती है और जिसकी मानसिकता खुली है। मैं जिस तरीके की हूं वह तरीका मुझे पसंद है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed