फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brothers attackes on sister in Pakistan to take a revenge

पाक में भाइयों का भयानक बदला, बहन की निकाल ली आंखें

Thu, 03 Nov 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 03 Nov 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
 brothers attackes on sister in Pakistan to take a revenge

पाकिस्तान में भाइयों  ने बदले की आग में अपनी बहन से दिल दहला देने वाला बदला लिया है.पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भाइयों ने बहन को पहले बंधक बनाया और धारदार चाकू से उसकी आंखें निकाल ली। इतना ही नहीं उन्होंने पीड़िता के पैर भी काट दिए।

विज्ञापन


पीटीआई की खबर के अनुसार मामला लाहौर से 400 किलोमीटर दूर मुज्जफरनगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम दो भाइयों ने दिया है. उनमें से एक भाई ने महिला पर उसके बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


खौफनाक सजा देने से पहले भाई ने उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी। महिला की उम्र 40 साल बताई जा रही है और उसे गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने के चलते उसे मुल्तान के निस्तार अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की बेटी ने बयां की पूरी दास्तां

 brothers attackes on sister in Pakistan to take a revenge
हत्या

महिला की बेटी ने मां के साथ हुई इस वारदात के बारे में  पुलिस को बताया। उसने बताया कि उसके दोनों मामा मां से काफी नाराज रहते थे। लेकिन, घटना के दिन दोनों में हैवानियत से भरी सनक दिखी। बच्ची ने बताया कि मामा बच्ची के अगवा करने के आरोप के चलते उसकी मां से बदला लेने आए थे और गुस्से में उन्होंने मां की ये हालत कर दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, दोनों अभी पुलिस के शिकंजे में नहीं आए है, लेकिन पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed